तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां दुर्गा पूजा के मौके पर मां का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। दुर्गाष्टमी के दिन वो कोलकाता में एक पंडाल पहुंचीं जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। नुसरत ने इस दौरान मां दुर्गा की आरती की और आशीर्वाद लिया।
Nusrat Jahan: नुसरत जहां ने की दुर्गा पूजा, ढाक की धुन पर भी थिरकीं, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुसरत जहां कोलकाता के सुरुचि संघ के पंडाल में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने परंपरागत डांस में भी हिस्सा लिया। वह ढाक बजाती भी नजर आईं। पश्चिम बंगाल में होने वाले दुर्गा पूजा में ढाक का खास महत्व होता है। नुसरत ने इस दौरान सफेद और लाल रंग की पारंपरिक साड़ी पहनी थी।
View this post on Instagram
A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on
नुसरत पूरी भक्ति के साथ पूजा अर्चना करती दिखीं। बाद में वो आरती करने पहुंचीं। पंडाल में नुसरत के पहुंचते ही मीडिया की भी भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। सोशल मीडिया पर उनका डांस करते हुए वीडियो छाया हुआ है।
#WATCH Kolkata: Trinamool Congress (TMC) MP Nusrat Jahan dances as well as plays the 'dhak' at Suruchi Sangha on Durga Ashtami today. https://t.co/NjDsqmc0KF pic.twitter.com/7UqYWQ2EL9
नुसरत हर साल दुर्गा पूजा पर पंडाल में मां का आशीर्वाद लेने पहुंचती हैं। पिछले साल उन्होंने सिंदूर खेला में भी हिस्सा लिया था। बता दें कि नुसरत सभी धर्मों को मानती हैं और सम्मान करती हैं। चाहे ईद हो या दिवाली वो हर त्योहार को मनाती हुई दिखती हैं।
पिछले साल की तस्वीर
साल 2019 में दुर्गा पूजा के मौके पर नुसरत पारंपरिक बंगाली ब्यूटी बनकर तैयार हुई थीं। जिसमें वो लाल रंग की साड़ी पहने तैयार थीं। चौड़े गोल्डन बॉर्डर के साथ नुसरत बालों में गजरा लगाए ड्यूई मेकअप के साथ माथे पर बिंदी लगाए नजर आई थीं।
Gangubai Kathiawadi Update: आलिया ने संडे की छुट्टी की भी दे दी कुर्बानी, रात-रात भर इसलिए सबको करती रहती हैं मैसेज