{"_id":"5ad57a644f1c1b54098b4eed","slug":"october-fame-banita-sandhu-take-help-from-driver","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में एंट्री से पहले इस हीरोइन ने किया कुछ ऐसा, कटरीना से लेकर सनी लियोन भी नहीं रहीं पीछे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में एंट्री से पहले इस हीरोइन ने किया कुछ ऐसा, कटरीना से लेकर सनी लियोन भी नहीं रहीं पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शूजित सरकार निर्देशित फिल्म 'अक्टूबर' की कहानी को क्रिटिक्स ने काफी सराहा है। पिछले 3 दिनों के कलेक्शन पर गौर करें तो फिल्म ने अच्छी कमाई की है। फिल्म ने 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। माना जा रहा है वरुण धवन ने फिल्म में अभी तक की सबसे बेहतरीन एक्टिंग की है। यही नहीं 'अक्टूबर' से डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस बनिता संधू के भी सभी कायल हो गए हैं। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है।
2 of 5
varun and banita
18 साल की एनआरआई बनिता संधू लंदन की रहने वाली हैं और उन्हें हिंदी बिल्कुल भी नहीं आती थी। फिल्मों में डेब्यू करने के लिए बनिता ने हिंदी तो सीखी लेकिन उनका एक्सेंट अभी भी परफेक्ट नहीं है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैं ब्रिटिश भाषा में बात करती हूं तो मेरा ब्रिटिश एक्सेंट नैचुरल है, ऐसी ही स्पैनिश में बात करूं तो यह एक्सेंट भी सही होता है लेकिन अब मैं हिन्दी सीखने के बाद इसके एक्सेंट पर भी पकड़ मजबूत बनाना चाहती हूं।'
3 of 5
बनिता संधु
बनिता ने आगे बताया कि 'एक्सेंट सुधारने के लिए मैंने अपने ड्राइवर और मेकअप आर्टिस्ट को कहा कि वह मुझसे हिंदी में ही बात किया करें। इस तरह से बनिता के पहले डेब्यू में उनके ड्राइवर और मेकअप आर्टिस्ट ने पूरी मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बनिता संधु
बनिता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने भी इंडस्ट्री में आने से पहले ऐसा ही किया। कटरीना कैफ की हिंदी पहले से काफी सुधरी है। एक अखबार को दिए गए इंटरव्यू में कटरीना ने कहा था कि उन्हें हिंदी सिखाने में उनके मेकअप दादा और हेयर ड्रेसर ने बहुत मदद की है।
विज्ञापन
5 of 5
जैकलीन
जैकलीन भी ऐसी एक्ट्रेस हैं जो श्रीलंकाई होने के बावजूद अब अच्छी हिंदी बोलने लग गईं हैं। जैकलीन ने सबसे पहले हिंदी अपने फ्लैट के ब्रोकर से सीखी थी। इसके अलावा सनी लियोन, लिजा हेडन जैसी एक्ट्रेस ने भी बॉलीवुड में आने से पहले ऐसे ही हिंदी सीखी है। जिसमें किसी की मदद उनके मेकअप आर्टिस्ट ने की तो किसी की मदद ड्राइवर ने।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।