फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वरुण धवन की फिल्म का नाम 'अक्टूबर' क्यों? ट्रेलर रिलीज होते ही खुल गया राज

Tue, 13 Mar 2018 08:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Mar 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
October Trailer Reveals What Shiuli Flower Is Doing In Film Poster And Trailer
October

अगर आपने वरुण धवन और बनिता संधू की आगामी फिल्म 'अक्टूबर' का ट्रेलर देखा है तो आपके मन में भी ख्याल आया होगा कि इस फिल्म में एक फूल को इतनी प्रमुखता क्यों दी गई है। ट्रेलर की शुरुआत से लेकर अंत तक कई सीन में इसी फूल पर फोकस किया गया है। फिल्म के लोगो से लेकर पोस्टर्स तक पर इसी की तस्वीर है। आखिर ऐसी क्या बात है कि फिल्म मेकर ने इसे इतनी तरजीह दी?

October Trailer Reveals What Shiuli Flower Is Doing In Film Poster And Trailer
October

सोमवार जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो इस फूल से जुड़ा 'रहस्य' भी खुल गया। इसी के साथ इस सवाल का भी जवाब मिल गया कि आखिर शूजित सरकार ने अपनी फिल्म का नाम 'अक्टूबर' क्यों रखा।
 
फिल्म के ट्रेलर में अस्पताल का एक सीन दिखाया गया है जिसमें वरुण धवन किसी मरीज के पास खड़े हैं। उनकी नजर वहां पड़े यूरीन भरे प्लास्टिक बैग पर पड़ती है। इस बैग पर मरीज का नाम 'शिउली' लिखा हुआ है। इसे देखकर साफ है कि बेड पर पड़ी मरीज फिल्म की हीरोइन बनीता संधू हैं और उनके किरदार का नाम शिउली है। 

October Trailer Reveals What Shiuli Flower Is Doing In Film Poster And Trailer
october

बता दें कि पोस्टर से लेकर ट्रेलर तक में जो फूल नजर आ रहा है उसे 'शिउली' कहते हैं। यह पश्चिम बंगाल का राजकीय फूल भी है। ये फूल अक्टूबर महीने में खिलते हैं। इस दौरान वे हर रात उगते हैं और सुबह होते ही मुरझा जाते हैं। यानी फिल्म की कहानी 'शिउली' नाम के किरदार के आस-पास ही बुनी गई है। चूंकि ये फूल अक्टूबर में मिलते हैं, इसलिए फिल्म का नाम भी 'अक्टूबर' रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
October Trailer Reveals What Shiuli Flower Is Doing In Film Poster And Trailer
varun and banita

फिल्म के मेकर्स से लेकर लीड एक्टर्स तक ने कहानी के बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। हालांकि, ट्रेलर देखकर इतना साफ है कि वरुण धवन और बनीता संधू होटल मैनेजमेंट के स्टूडेंट का किरदार निभा रहे हैं और बाद में संधू किसी बीमारी की चपेट में आ जाती है। ट्रेलर देखने के बाद कई लोगों ने इस फिल्म को श्रीदेवी की फिल्म 'सदमा' जैसा बताया है।

विज्ञापन
October Trailer Reveals What Shiuli Flower Is Doing In Film Poster And Trailer
october

गौरतलब है कि जब शूजित सरकार ने फिल्म 'अक्टूबर' की स्क्रिप्ट के साथ वरुण धवन को अप्रोच किया था, तभी उन्होंने साफ कर दिया था कि यह एक छोटी बजट वाली फिल्म होगी। हालांकि, वरुण धवन को स्क्रिप्ट इतनी पसंद आ गई कि वह किसी भी सूरत में इसे अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहते थे। इसलिए उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी फीस आधी कर दी। शूजित सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म 'अक्टूबर' को रोनी लाहिड़ी और शील कुमार ने मिलकर प्रोड्यूज किया है। फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed