फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओम पुरी की मौत से अधूरी रह गईं उनकी ये फिल्में

Sun, 08 Jan 2017 08:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 08 Jan 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
Om Puri's films stuck in between
बॉलीवुड के कद्दावर अभिनेताओं में शुमार ओम पुरी अब हमारे बीच नहीं हैं और उनके जाने का सभी को दुख है। उनके परिवार के अलावा फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथी भी गमगीन हैं और यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि ओम पुरी यूं अचानक ही चल बसे क्योंकि अभी भी वो फिल्मों की शूटिंग ही कर रहे थे और किसी बीमारी का शिकार नहीं थे।


चलिए आपको बताते हैं कि ऐसी कौन कौन सी फिल्में हैं जो ओम पुरी के जाने से अधूरी रह गई हैं।
Om Puri's films stuck in between
इनमें सबसे पहली फिल्म है सलमान खान स्टारर 'ट्यूबलाईट'। कबीन खान निर्देशित इस फिल्म में ओम पुरी का किरदार गांधी जी के विचारों से प्रभावित एक मुस्लिम का था। उन्होंने फिल्म की आधी शूटिंग खत्म कर ली थी लेकिन ओम पुरी के आकस्मिक निधन से फिल्म में उनका हिस्सा अधूरा ही रह गया है। कबीर खान और सलमान खान दोनों ही उनके निधन से भावुक हैं और सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया।
 


 
Om Puri's films stuck in between
दूसरी फिल्म जो ओम पुरी के जाने से बीच में अटक गई है वो है 'द गाज़ी अटैक'। ये हिंदी और तेलुगू अगले साल रिलीज होने वाली थी और इसमें ओम पुरी का किरदार एक नेवी अफसर का था। पिछले साल दिसंबर में ही इसका फर्स्ट लुक आउट हुआ था लेकिन शूटिंग इस साल 3 जनवरी से शुरु हुई। ऐसे में ये फिल्म पूरी तरह से बीच में ही अटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Om Puri's films stuck in between
इसके अलावा एक और फिल्म है 'वाइसरॉयस हाउस' (Viceroy's House) जो ओम पुरी ने हाल ही में पूरी की लेकिन अफसोस कि वो इस फिल्म को देखने के लिए हमारे बीच नहीं हैं। ओम पुरी के निधन से इस फिल्म के निर्देशन गुरिंदर चड्ढा भी सदमे में हैं।
विज्ञापन
Om Puri's films stuck in between
- फोटो : Getty Images
इन दिनों ओम पुरी प्रोड्यूसर खालिद किदवई की फिल्म 'रामभजन जिंदाबाद' में बिजी थे। खालिद किदवई जो आखिरी वक्त में भी ओम पुरी के साथ थे, गमजदा हैं और उन्होंने इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया है।

बता दें कि 6 जनवरी की सुबह दिल का दौरा पड़ने से ओम पुरी की मौत हो गई। वो 66 साल के थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed