फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OMG 2 Censor: अब शंकर भगवान नहीं इस किरदार में दिखेंगे अक्षय कुमार, बिना कट के जो पास हुई वो है बदली हुई फिल्म

Tue, 01 Aug 2023 01:52 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 01 Aug 2023 01:52 PM IST
विज्ञापन
OMG 2 Censor: Akshay Kumar will not play Lord Shiva role in Oh My God sequel Many changes made in film
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोमवार की रात केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ‘ओ माय गॉड 2’ यानी ‘ओएमजी 2’ को सिर्फ वयस्कों के लिए प्रमाण पत्र के साथ सार्वजनिक प्रदर्शन की अनुमति देने की सूचना अपनी वेबसाइट पर साझा की। मंगलवार की सुबह से हर तरफ यही चर्चा है कि फिल्म को बिना किसी कट के ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया गया है। लेकिन, हकीकत ये है कि जो फिल्म सेंसर ने पास की है, वह पूरी तरह से बदली हुई फिल्म है और मूल फिल्म से लेकर पास हुई फिल्म तक आने में इसके मेकर्स ने करीब दो दर्जन से ज्यादा बदलाव किए हैं।

OMG 2 Censor: Akshay Kumar will not play Lord Shiva role in Oh My God sequel Many changes made in film
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘ओएमजी 2’ को लेकर सेंसर बोर्ड और इसके मेकर्स में बीते दो हफ्ते से खींचतान जारी है। कहा जा रहा था कि फिल्म के निर्माता अपनी इस फिल्म मे किसी तरह के बदलाव के खिलाफ हैं और फिल्म की पुनरीक्षण समिति द्वारा सुझाए गए बदलावों को मानने के लिए कतई तैयार नहीं हैं। लेकिन, धीरे धीरे इसकी सच्चाई सामने आ रही है। सेंसर बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक फिल्म में करीब 27 बदलाव किए गए हैं और अब फिल्म में अक्षय कुमार ईश्वर के रूप में नहीं बल्कि उनके दूत के रूप में नजर आएंगे।

OMG 2 Censor: Akshay Kumar will not play Lord Shiva role in Oh My God sequel Many changes made in film
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी अभिनीत इस फिल्म में दोनों के किरदारों के बीच अभी तक भगवान और भक्त का संबंध बताया जा रहा था, अब इन दोनों का रिश्ता देवदूत और ईश्वर भक्त का होने जा रहा है। फिल्म में नागा साधुओं के सामने से दिखाए गए नग्न दृश्य भी हटाए जाने की खबर और इनकी जगह नागाओं के दूसरे दृश्य डाले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
OMG 2 Censor: Akshay Kumar will not play Lord Shiva role in Oh My God sequel Many changes made in film
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘ओएमजी 2’ की कहानी के मुताबिक भगवान के भजन गाने वाले एक भक्त के बेटे को स्कूल से अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते निकाल दिया जाता है। उसकी ईश्वर में आस्था टूटे इसके पहले ही उसके जीवन में अलौकिक बदलाव आते हैं और उसका जीवन फिर से पटरी पर आ जाता है। इस कहानी को सेंसर बोर्ड के मुताबिक दिखाने के लिए कुल फिल्म के करीब 13 मिनट के दृश्यों में बदलाव किए गए हैं। फिल्म की कुल लंबाई अब 156 मिनट यानी दो घंटे 36 मिनट रहेगी।

विज्ञापन
OMG 2 Censor: Akshay Kumar will not play Lord Shiva role in Oh My God sequel Many changes made in film
ओएमजी 2 में हुए बदलावों की सूची - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

11 अगस्त को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘ओएमजी 2’ में तमाम बदलाव इसके संवादों को लेकर किए जाने की बात सामने आ रही है। फिल्म में शराब, विष, महिलाओं आदि के संदर्भ में बोले गए संवाद बदल दिए गए हैं। कंडोम के एक विज्ञापन का बोर्ड बदला गया है। उच्च न्यायालय के संदर्भ वाला हिस्सा भी बदल दिया गया।
Nassar Interview: पहली फिल्म मैंने राजेश खन्ना की 'आराधना' देखी, भाषा विवाद सिर्फ राजनीतिक पार्टियों की देन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed