बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार अपने काम को लेकर हमेशा बिजी रहते हैं। अभिनेता के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिसे वह जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश करते हैं और इसी वजह से फैंस को अक्षय कुमार की फिल्मों के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता है। इन दिनों अक्षय कुमार अपनी मोस्ट अवेडिट फिल्म ‘ओ माय गॉड 2’ की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं, अब इस फिल्म में अक्षय कुमार का लुक सामने आ गया है। इतना ही नहीं, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान फैंस ने अक्षय कुमार का स्वागत शिव तांडव से किया है, जिसकी खुशी अभिनेता ने सोशल मीडिया पर जताई है।
OMG 2: फैंस ने अक्षय कुमार का शिव तांडव से किया स्वागत, अभिनेता ने वीडियो शेयर कर कही ये बात
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार अपने लंबे-लंबे बालों के साथ लिफ्ट में एंट्री ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने बालों की बांधा हुआ है। वहीं, अक्षय टी-शर्ट और ब्लू पायजामा के साथ गले में रूद्राक्ष की माला पहने हुए हैं, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में शिव तांडव चल रहा है, जो इस वीडियो को और पावरफुल बनाने का काम कर रहा है। अक्षय कुमार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Loved this edit by @AKFansGroup as I entered for the shoot of #OMG2. Am so, so deeply humbled. And they’ve chosen the most powerful rendition of the Shiv Tandav Stotram by @Shankar_Live in the background. Amazing energy. Har Har Mahadev 🙏🏻 https://t.co/g8G1gmkins
अक्षय कुमार को भी अपना ये वीडियो काफी ज्यादा पसंद आया है और इसी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर ये वीडियो री-शेयर कर अपने दिल की बात कही है। अभिनेता ने ये वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर री-शेयर की है। इस दौरान उन्होंने फैन पेज की जमकर तारीफ की है।
अक्षय कुमार ने इस वीडियो के साथ लिखा, ‘@AKFansGroup फैन द्वारा एडिट किया हुआ ये वीडियो मुझे काफी ज्यादा पसंद आया है। इस वीडियो में मैं ‘ओएमजी 2’ की शूटिंग के लिए जा रहा हूं। उन्होंने शंकर महादेव के गाए शिव तांडव स्त्रोतम् को वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए चुना है। बेहतरीन एनर्जी। हर हर महादेव।’
फिल्म ‘ओएमजी 2’ का निर्देशन अमित राय कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिनेता अरुण गोविल भी दिखाई देंगे। वह इस फिल्म में राम के किरदार में नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, अक्षय कुमार खुद अरुण गोविल को राम के रोल का ऑफर देना चाहते थे और गोविल ने अक्षय कुमार के इस ऑफर को मान लिया।