फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: परिवार से दूर इस फिल्म के सेट पर जन्मदिन मनाएंगे अक्षय कुमार, जश्न के लिए नहीं ले रहे छुट्टी

Wed, 06 Sep 2023 01:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 06 Sep 2023 01:20 PM IST
विज्ञापन
OMG 2 Mission Raniganj Star Akshay Kumar to have a working birthday this year on the sets of Sky Force
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे व्यस्त सितारों में शुमार हैं। बीते महीने उनकी फिल्म 'ओएमजी 2' आई। 'गदर 2' के साथ रिलीज हुई यह फिल्म भी सम्मानजनक कारोबार कर रही है। 'ओएमजी 2' के बाद खिलाड़ी ने जरा भी समय खराब नहीं किया और तुरंत अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में जुट गए हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर भी अक्षय कुमार छुट्टी नहीं ले रहे हैं और आगामी फिल्म के सेट पर मौजूद रहेंगे।

OMG 2 Mission Raniganj Star Akshay Kumar to have a working birthday this year on the sets of Sky Force
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार फिलहाल लखनऊ में अपनी आगामी फिल्म 'स्काई फोर्स' की शूटिंग में व्यस्त हैं। आगामी नौ सितंबर को उनका 56वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर भी खिलाड़ी इस बार कोई छुट्टी नहीं ले रहे हैं। आमतौर पर अक्षय कुमार इस दिन को अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करते हैं। मगर, इस बार वह इस परंपरा को निभाते नजर नहीं आएंगे।

OMG 2 Mission Raniganj Star Akshay Kumar to have a working birthday this year on the sets of Sky Force
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इस बार अक्षय कुमार 'स्काई फोर्स' के सेट पर रहकर फिल्म की टीम के साथ ही जश्न मनाएंगे। बता दें कि 'स्काई फोर्स' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में एक्टर भारतीय वायु सेना अधिकारी का रोल अदा करते दिखेंगे। वह इस फिल्म में रियल स्टोरी पर काम कर रहे हैं। दिनेश विजन की प्रोडक्शन कंपनी Maddock फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर और संदीप केलवानी कर रहे हैं।
Anurag Kashyap: 'लोगों को बस मौका चाहिए', विराट के खराब प्रदर्शन पर अनुष्का को ट्रोल करने वालों पर बरसे अनुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
OMG 2 Mission Raniganj Star Akshay Kumar to have a working birthday this year on the sets of Sky Force
अक्षय कुमार - फोटो : social media

सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया, 'अक्षय कुमार फिलहाल 'स्काई फोर्स' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बार जन्मदिन के मौके पर उनका छुट्टियों पर जाने का कोई प्लान नहीं है। वह लखनऊ में शूटिंग जारी रखेंगे और इस दौरान कुछ इंटेस सीन के शूट निपटाएंगे। 
TV: इन शोज के विजुएल इफेक्ट्स को देखकर दर्शकों का चकराया सिर, मेकर्स की भी खूब हुई आलोचना

विज्ञापन
OMG 2 Mission Raniganj Star Akshay Kumar to have a working birthday this year on the sets of Sky Force
आरव, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अब तक हर साल अक्षय हमेशा अपने जन्मदिन पर छुट्टी लेते रहे हैं और इस खास मौके पर वह परिवार के साथ लंदन में वक्त गुजारते हैं। लेकिन, लंबे समय बाद इस बार एक्टर वर्किंग बर्थडे मनाएंगे। 'स्काई फोर्स' में सारा अली खान और निम्रत कौर भी अहम रोल में नजर आएंगी।
Mission Raniganj: अक्षय कुमार की फिल्म का चौथी बार बदला नाम, इस दिन रिलीज होने जा रहा 60 सेकंड का टीजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed