फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OmPrakash Birth Anniversary: टेलीग्राम बना वरदान, दिलचस्प है ओमप्रकाश का ‘कमला’ से 'दद्दू' तक का सफर

Thu, 19 Dec 2024 12:04 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 19 Dec 2024 12:04 PM IST
सार

ओमप्रकाश कभी स्टेज ‘कमला’ का किरदार  निभाकर तारीफ बटोरते थे। वहीं, एक टेलीग्राम ने उनकी जिंदगी बदल दी और वह फिल्म में दद्दू बनकर दिलों पर छा गए।
 

विज्ञापन
OmPrakash Birth Anniversary Career Struggle Films characters Unknown Facts
ओमप्रकाश - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड की दुनिया चमचमाते सितारों से हमेशा भरी रही है और इस इंडस्ट्री ने लोगों को ऐसे ऐसे कलाकार दिए हैं जिन्होंने अभिनय के स्तर को हमेशा ऊंचा रखा। वैसे तो हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक सितारे हैं, लेकिन गुजरे जमाने के कुछ सितारे ऐसे भी थे जिन्होंने आने वाली पीढ़ी को अभिनय का पाठ पढाया था। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक्टर ओमप्रकाश की, जिन्होंने 60-70 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्में कीं और अपनी प्रतिभा से हर किसी के दिल पर राज किया। आज उनकी जयंती के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी खास बातें-

OmPrakash Birth Anniversary Career Struggle Films characters Unknown Facts
ओमप्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

स्टेज पर अदा करते थे ‘कमला’ का किरदार 

बालीवुड को 30 साल तक अपने अभिनय से गुदगुदाने वाले अभिनेता ओमप्रकाश, दीवान मंदिर जम्मू के स्टेज पर ‘कमला’ का किरदार अदा करते थे। 19 दिसंबर, 1919 को जम्मू में जन्मे ओमप्रकाश ने 12 साल की उम्र में क्लासिकल संगीत सीखना शुरू कर दिया था। उन्हें सगीत के अलावा थिएटर व फिल्मों में दिलचस्पी थी। पूरे लाहौर और पंजाब में ‘फतेहदीन’ के रूप में उनके कार्यक्रम बहुत लोकप्रिय हुए।

OmPrakash Birth Anniversary Career Struggle Films characters Unknown Facts
ओमप्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

ऑल इंडिया रेडियो में किया काम

ओमप्रकाश महज 14 साल की उम्र में अभिनय करने के लिए मुंबई पहुंच गए लेकिन बात नहीं बनी तो उन्हें वापस लौटना पड़ा। हालांकि जम्मू आकर उनका मन नहीं लगा तो कुछ सालों बात उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो में काम करना शुरू कर दिया। वहां उन्हें तन्ख्वाह बेहद ही कम मिल रही थी तो उन्होंने वहां से भी इस्तीफा दे दिया। वो प्रयास करते जा रहे थे और एक दिन किस्मत ने उनका पता ढूंढा लिया। 

Mona Alam MMS Leak: 'व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से...,' पाकिस्तानी एंकर मोना आलम ने MMS लीक पर तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
OmPrakash Birth Anniversary Career Struggle Films characters Unknown Facts
ओमप्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीग्राम ने बदली जिंदगी

ओम प्रकाश अपने दोस्त की शादी में पहुंचे थे। वहां वो हंसी-मजाक कर रहे थे कि प्रोड्यूसर दलसुख पंचोली की नजर उन पर पड़ गई। शादी के बाद ओम प्रकाश अपने घर चले गए और कुछ समय बाद उन्हें एक टेलीग्राम मिला जिस पर लिखा था- तुरंत आओ- पंचोली। उस वक्त तो ओम प्रकाश ने इसे मजाक समझा लेकिन दोस्तों और भाई के समझाने पर मिलने चले गए। ये दलसुख पंचोली का ओम प्रकाश के लिए खत नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा का अपने कलाकार के लिए एक बुलावा था। ओम प्रकाश को 1944 में पहली फिल्म मिली दासी, जिसमें उनका रोल एक कॉमिक विलेन का था। फिल्म सुपरहिट हुई, लेकिन इसके बाद उन्हें लंबे समय तक काम नहीं मिला। दोबारा उन्हें काम मिला फिल्म धमकी में और इस फिल्म के हिट होते ही ओम प्रकाश भी हिट हो गए। इसके बाद 1973 की फिल्म जंजीर फिल्म में डीसिल्वा का किरदार निभाया और 1984 की फिल्म शराबी में मुनीम जी के रोल में वो हर किसी के दिलों में बस गए।

Meena Ganesh Passes Away: नहीं रहीं मलयालम अदाकारा मीना गणेश, थिएटर से लेकर बड़े परदे तक दिखाया था अभिनय का दम

विज्ञापन
OmPrakash Birth Anniversary Career Struggle Films characters Unknown Facts
ओमप्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

हर किरदार में डाली जान

ओम प्रकाश ने फिल्मों में हंसाया भी और हंसाते हंसाते रुलाया भी। फिल्म 'चुपके चुपके' में उनके गुस्से वाले जीजाजी का किरदार आज भी लोगों को हंसा जाता है तो वहीं 'नमक हलाल' में बड़े दिल वाले दद्दू में हर किसी को अपने दादा दिखने लगते हैं। ओम प्रकाश ने इन फिल्मों के अलावा 'खानदान', 'अन्नदाता', 'बुड्ढा मिल गया', 'लोफर' और 'पतंग' जैसी फिल्मों में काम कर अपने हुनर का लोहा मनवाया। 21 फरवरी 1998 को दिल का दौरा आने के चलते उनका निधन हो गया और हिदी सिनेमा का एक बेहतरीन सितारा एक दूसरी दुनिया में खो गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed