14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में पैदा हुए अभिनेता आयुष्मान खुराना का आज जन्मदिन है। वो 37 साल के हो गये हैं। फिल्म इंडस्ट्री में आयुष्मान ने अपने अभिनय के दम पर एक अलग ही पहचान बनाई है। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले आयुष्मान वीडियो जॉकी थे। उन्हें फिल्म 'विकी डोनर' से खासा अच्छी पहचान मिली और धीरे-धीरे वो एक अलग तरह के अभिनय और फिल्मों के लिए पहचाने जाने लगे। अपने अभिनय के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड और फिल्म फेयर अवॉर्ड से लेकर तमाम पुरस्कार मिले हैं। उनका नाम भारत के सबसे ज्यादा पैसा लेने वाले अभिनेताओं में शामिल है। साल 2020 में टाइम मैगजीन ने आयुष्मान खुराना को दुनिया के 100 प्रभावित करने वाले शख्सियतों की श्रेणी में रखा था। उनके जन्मदिन पर जहां उन्हें सेलिब्रिटी और प्रशंसक शुभकामनाएं दे रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी ताहिरा ने अलग ही अंदाज में इस दिन को याद दिया।
आयुष्मान खुराना का जन्मदिन : पत्नी ताहिरा ने पुरानी फोटो शेयर कर बताई दिल की बात, लिखा- जब हम 19 साल के थे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताहिरा ने अपनी और आयुष्मान की पुरानी फोटो शेयर कर लिखा, हम 19 साल के थे ! मुझे तुम अपनी फ्रेम बाइक, मैचिंग स्वेटर और मफलर के साथ काफी कूल लगे। मैं उस वक्त तुम पर अपना दिल हार गई जब तुमने मेरे लिए गिटार के साथ गाना गाया। कला के प्रति तुम्हारा लगाव देखकर मैं हमेशा इंस्पायर्ड रही। वो चीजें आज भी आपके पास हैं। इतने सालों के बाद भी तुम्हारी वो मासूमियत और जिंदगी एवं काम के प्रति उत्साह वैसा ही बना रहता है।
ताहिरा ने लिखा, तुम मेरे सबसे बड़े ट्रस्टवर्थी और चीयर लीडर रहे हो। मैं बहुत रोमांटिक तो नहीं हो सकी क्योंकि मैं नाम समझ हूं (जैसा कि आप कहते हैं) मुझसे बेहतर हो जाती है, लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं कि मेरी लाइफ आपके साथ शानदार तरीके से सेट है। मैं आपसे बहुत कुछ सीखती रहता हूं! जन्मदिन मुबारक हो।'
View this post on Instagram
A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap)
ताहिरा ने जो तस्वीर साझा की है उसमें वो आयुष्मान के साथ हैं। आयुष्मान ने ब्लैक कुर्ता पहना हुआ है और ताहिरा ब्लू सूट में हैं। दरअसल, आयुष्मान ने अपनी कॉलेज फ्रेंड ताहिरा कश्यप से 2011 में शादी की थी। 11 साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी की थी। जब ताहिरा 16 साल की थीं, उस वक्त उनकी आयुष्मान से मुलाकात हुई थी। इन दोनों कपल की लव स्टोरी भी बेहद मजेदार और प्रेरित करने वाली है।
स्कूल के बाद दोनों ने एक ही कॉलेज में एडमिशन ले लिया। दोनों साथ में थियेटर किया करते थे। दोस्ती और गहरे प्यार में बदल चुकी थी। कॉलेज के बाद आयुष्मान के करियर की शुरूआत एमटीवी के मशहूर शो ‘रोडीज 2’ से हुई थी, जिसमें वे विजेता रहे थे। लगातार मिलती सफलता के बीच आयुष्मान ने अपनी बचपन की दोस्त ताहिरा को शादी के लिए प्रपोज किया और शादी कर ली। दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत फिजिक्स की कोचिंग क्लास से शुरू हुई थी। उस वक्त दोनों 11वीं-12वीं में थे। दोनों के पिता पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे। एक दिन आयुष्मान और ताहिरा के पापा ने तय किया कि क्यों न घर पर दोनों फैमिलीज डिनर साथ करें? ये बात आयुष्मान और ताहिरा को नहीं पता थी। जब दोनों फैमिलीज डिनर पर मिली तो आयुष्मान और ताहिरा एक दूसरे को देखकर हैरान थे।