फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक जिंदादिल अभिनेता रहे गुरु दत्त, आखिर क्यों हुए खुदकुशी करने को मजबूर?

Tue, 10 Oct 2017 10:27 AM IST
amarujala.com- Written by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Written by: अपूर्वा राय Updated Tue, 10 Oct 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
On Guru Dutt death anniversary we bring you his life facts you should not miss
गुरु दत्त
गुरु दत्त एक ऐसा नाम, एक ऐसा एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर है जिनके बारे में हम सोचते हैं तो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन फिल्में याद आती हैं लेकिन ये सितारा सिर्फ तेरह बरस के लिए हिंदी सिनेमा के आसमान पर जगमगाया। 'गुरु दत्त' का वास्तविक नाम "वसंथ कुमार शिवशंकर पादुकोण" था।
On Guru Dutt death anniversary we bring you his life facts you should not miss
guru dutt

10 अक्टूबर 1964 को सिर्फ 39 बरस की उम्र में खुदकुशी कर लेने वाले गुरु दत्त की वैसी मौत अब सिर्फ एक दर्दनाक ब्यौरा बनकर रह गई है, लेकिन उनकी 'प्यासा', 'कागज के फूल' और 'साहब, बीबी और गुलाम'जैसी फिल्में आज भी हिंदी सिनेमा के इतिहास में अमर हैं।

On Guru Dutt death anniversary we bring you his life facts you should not miss
गुरु दत्त

गुरु दत्त को लोग बंगाली जरूर समझते थे पर वो बंगाली नहीं थे। गुरु दत्त यूं तो बंगलुरु में जन्मे थे, हिन्दी या उर्दू उनकी मातृभाषा नहीं थी, लेकिन उनकी शिक्षा देश की तत्कालीन सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता में हुई। गुरु दत्त का दिल स्कूल की किताबों में नहीं लगता था। बचपन में एक तस्वीर को देख गुरु दत्त इतने प्रभावित हुए कि नृत्य सीखने की इच्छा उन्हें नृत्य विश्वगुरु उदय शंकर के पास ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
On Guru Dutt death anniversary we bring you his life facts you should not miss
गुरु दत्त ने देव आनंद की फिल्म 'बाजी' (1951) का पहली बार पूरा डायरेक्शन किया। इस फिल्म के बाद हिंदी सिनेमा ने गुरु दत्त को संजीदगी से देखा और ये जान लिया कि एक बड़ा डायरेक्टर हिंदी सिनेमा में दाखिल हो चुका है। कागज के फूल फिल्म के गाने वक्त ने किया क्या हसीं सितम...तुम रहे न तुम, हम रहे न हम.... को उन्होंने ही मास्टर पीस बनाया। इस फिल्म के बाद गुरुदत्त की कहानी में ऐसा ट्विस्ट आया जो उनके सफर को हमेशा के लिए बदल गया।
यहां देखें ये गीत
विज्ञापन
On Guru Dutt death anniversary we bring you his life facts you should not miss
'बाजी' फिल्म ने ही उनके दिल में किसी के लिए मोहब्बत पैदा की। 'बाजी' के ही सेट पर उनकी मुलाकात गायिका गीता रॉय से हुई और उन्हें उनसे प्यार हो गया। जिंदगी के अंधेरे कोने भी जगमगा उठे। उन्होंने गीता से शादी कर ली। लेकिन ये प्यार भी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सका। गुरु दत्त अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त स्टूडियो में बिताते। गीता गुरु दत्त को छोड़ कर चली गई, वो अकेले हो गए। इन सबके बाद गुरु दत्त थोड़े टूट गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed