फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'द कपिल शर्मा शो' में प्रियंका ने किया खुलासा, शादी में अंबानी परिवार से मिला था ये खास तोहफा

Mon, 07 Oct 2019 10:10 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 07 Oct 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
on The Kapil Sharma Show Priyanka Chopra revealed what the Ambanis gave her as a wedding gift
प्रियंका- निक और अंबानी परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा लंबे वक्त के बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। प्रियंका की आगामी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' है। रिलीज से पहले प्रियंका फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। प्रमोशन के दौरान प्रियंका पहुंची द कपिल शर्मा शो में जहां उन्होंने कई खुलासे किए। 

on The Kapil Sharma Show Priyanka Chopra revealed what the Ambanis gave her as a wedding gift
Kapil Sharma, Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : twitter

दरअसल फिल्म के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में प्रियंका चोपड़ा पहुंची। ऐसे में कपिल ने उनसे पूछा कि उनकी शादी में कई बड़े बड़े लोग आए थे। जिनमे अंबानी भी शामिल थे। ऐसे में उनको उन लोगों की तरफ से क्या क्या तोहफे मिले। इन अमीर लोगों ने लिफाफे में कितने रुपये दिए आपको?

on The Kapil Sharma Show Priyanka Chopra revealed what the Ambanis gave her as a wedding gift
Priyanka Chopra - फोटो : social media

कपिल के इस सवाल पर प्रियंका ने काफी शानदार जवाब दिया। प्रियंका ने कहा-  'मेरी शादी में सिर्फ 180 गेस्ट आए थे। जिसमे से 120 लोग परिवार के थे। रही बात लिफाफे की तो मुझे आधे लिफाफे भी नहीं मिले। लेकिन मुझे लोगों का ढेर सारा प्यार मिला, जिसकी मुझे जरूरत थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
on The Kapil Sharma Show Priyanka Chopra revealed what the Ambanis gave her as a wedding gift
Priyanka Chopra and Farhan Akhtar - फोटो : social media

प्रियंका के जवाब पर भी कपिल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मुझे लगता था कि ये लोग इतने अमीर हैं तो इनके खुद के 25 हजार के नोट होंगे और वो लोग दो हजार के नोट नहीं रखते होंगे।' कपिल की बात सुनकर सभी लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े।

विज्ञापन
on The Kapil Sharma Show Priyanka Chopra revealed what the Ambanis gave her as a wedding gift
Priyanka Chopra and Farhan Akhtar - फोटो : twitter

गौरतलब है कि द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में प्रियंका के अलावा रोहित सराफ, फरहाना अख्तर और जायरा वसीम नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर आएशा चौधरी के जीवन पर आधारित है।

पढ़ें: नुसरत जहां के दुर्गा पूजा करने पर देवबंदी उलमा नाराज, कहा- नाम बदल लो, इस्लाम को बदनाम मत करो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed