{"_id":"5cf520e7bdec2207114c0f8c","slug":"on-the-occasion-of-amitabh-wedding-anniversary-anil-ambani-company-gifted-huge-gift-to-stars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनिल अंबानी की कंपनी ने शादी की सालगिरह पर बिग बी को दिया बड़ा तोहफा, खत्म होगी टेंशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनिल अंबानी की कंपनी ने शादी की सालगिरह पर बिग बी को दिया बड़ा तोहफा, खत्म होगी टेंशन
Tue, 04 Jun 2019 07:48 AM IST
विजय जैन
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 04 Jun 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन की शादी की सालगिरह पर अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने उन्हें एक बड़ा तोहफा दिया है। रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपनी एक सुपर हिट फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म की रिलीज डेट 20 सितंबर से खिसक कर 6 सितंबर कर ली है। 20 सितंबर को अमिताभ बच्चन के लीड रोल वाली फिल्म झुंड रिलीज हो रही है। अब इस तारीख को रिलीज होने वाली झुंड सोलो फिल्म होगी। इसी तारीख को संजय दत्त की फिल्म प्रस्थानम के भी रिलीज होने की बात चल रही है, लेकिन अभी तक इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी नहीं हो सकी है।
amitabh bachchan
- फोटो : social media
सुपर डुपर हिट मराठी फिल्म सैराट बनाने वाले निर्देशक नागराज मंजुले ने अमिताभ बच्चन को लेकर एक फिल्म बनाई है झुंड। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक ऐसे फुटबॉल कोच की भूमिका में नजर आएंगे जो गली मोहल्ले के बच्चों को लेकर एक टीम बनाता है और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर का चैंपियन बना देता है। झुंड को म्यूजिक कंपनी टी सीरीज प्रोड्यूस कर रही है और इसकी रिलीज डेट को लेकर सोच विचार जारी था।
Amitabh Bachchan
- फोटो : amar ujala mumbai
जिस दिन अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड रिलीज हो रही है उसी दिन रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपनी फिल्म कमांडो 3 की रिलीज तय कर रखी थी। रिलांयस एंटरटेनमेंट इस फिल्म को वितरित कर रही है, जबकि इसके निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं। फिल्म को आदित्य दत्त निर्देशित कर रहे हैं। झुंड और कमांडो 3 के एक ही दिन रिलीज होने को लेकर दोनों कंपनियों के बीच काफी दिन से बातचीत भी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan
- फोटो : amar ujala mumbai
सोमवार को अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी की 46वीं सालगिरह पर रिलायंस एंटरटेनमेंट ने ये बड़ा ऐलान किया। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक कमांडो 3 अब 20 सितंबर की बजाय 6 सितंबर को रिलीज होगी। कमांडो सीरीज की पहले की दोनों फिल्में सुपरहिट रही हैं। ऐसे में कमांडो 3 के 20 सितंबर की रिलीज डेट से हट जाने से झुंड के मेकर्स ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Commondo 3
- फोटो : मुंबई ब्यूरो
6 सितंबर को अब कमांडो 3 का मुकाबला सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान और सूरज पंचोली की फिल्म सैटेलाइट शंकर से होगा। कमांडो 3 के हीरो विद्युत जामवाल हैं। फिल्म में उनके साथ अदा शर्मा और गुलशन देवैया भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।