फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2024: वनप्लस का बड़ा धमाका, विक्रमादित्य मोटवानी के साथ मिलकर फोन पर शूट कर डाली ये फीचर फिल्म

Sat, 20 Nov 2021 08:09 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 20 Nov 2021 08:09 AM IST
विज्ञापन
OnePlus announces partnership with Vikramaditya Motwane bringing in new feature film shot on OnePlus
फीचर फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा की दुनिया भर में व्यापक पहुंच का फायदा अब वनप्लस भी उठाना चाहता है। मोबाइल फोन बाजार में तेजी से आगे बढ़ रहे वन प्लस ने एक पूरी फिल्म ही अपने फोन पर शूट कर ली है। ये प्रयोग इससे पहले एपल कंपनी अपने फोन के जरिये कर चुकी है। एपल ने मुंबई और देश के तमाम दूसरे शहरों में अपने आई फोन पर खींचे गए वास्तविक फोटो के होर्डिंग भी लगाती रही है। वन प्लस ने भी अब आईफोन की बनाई इसी लीक पर चलने का फैसला करते हुए निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी को अपने साथ जोड़ा है। विक्रमादित्य की कंपनी ने वन प्लस के साथ मिलकर '2024' नाम की एक पूरी फीचर फिल्म इस फोन पर शूट की है। 60 मिनट की इस एक्शन थ्रिलर के जरिये वन प्लस की योजना अपने ब्रांड को सिनेप्रेमी दर्शकों के बीच दूर दराज के इलाकों तक पहुंचाने की है।

 
OnePlus announces partnership with Vikramaditya Motwane bringing in new feature film shot on OnePlus
विक्रमादित्य मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक वन प्लस और विक्रमादित्य ने जो फिल्म '2024' बनाई है, इसकी कहानी साल 2024 में ही ङटती है। ये चार ऐसे युवाओं की कहानी है जो धारावी के एक अनाथालय में एक साथ बड़े हुए हैं। इन्हें दिन प्रतिदिन अपना रूप बदलने वाले एक वायरस के कारण पैदा हुई खराब स्थितियों में जीने के लिए संघर्ष करना पड़ा है। फिल्म की कहानी को कुछ इस तरह बुना गया है कि इसमें दर्शकों को हाल ही में आई महामारी से जुड़े उनके अनुभवों और उससे मिली सीख पर विचार करने का फिर से मौका मिलेगा।

OnePlus announces partnership with Vikramaditya Motwane bringing in new feature film shot on OnePlus
विक्रमादित्य मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया

वनप्लस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने हाल ही में दिग्गज प्रोफेशनल कैमरा निर्माता हैसलब्लैड के साथ भागीदारी की है, इससे वनप्लस 9 सीरीज का वनप्लस 9 प्रो 5 जी फोन फ्लैगशिप कैमरे का बेहतरीन अनुभव देता है। इस फोन का कैमरा अधिकतर मुश्किल कामों को आसानी से पूरा करता है। वनप्लस अपने ब्रैंड की भावना को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह से वनप्लस 9प्रो 5जी पर शूट की गई इस फीचर फिल्म के जरिये इस डिवाइस की असाधारण क्षमता को सबके सामने ला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
OnePlus announces partnership with Vikramaditya Motwane bringing in new feature film shot on OnePlus
विक्रमादित्य मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया

वनप्लस इंडिया के सीईओ नवनीत नाकरा कहते हैं, “फिल्म ‘2024’ के लिए विक्रमादित्य मोटवानी की कंपनी आंदोलन प्रोडक्शन्स के साथ अपनी भागीदारी को लेकर हम सब बहुत उत्साहित हैं। हमें खुशी है कि ये पूरी फिल्म हमारे फ्लैगशिप मॉडल वनप्लस 9 प्रो 5जी पर शूट की गई है। इस फिल्म के जरिये हमें अपने फ्लैगशिप डिवाइस की असाधारण कैमरा क्षमताओं का दिखाने का मौका मिल रहा है। इस फोन से यूजर्स को ज़्यदा सटीक रंग और प्रीमियम इमेज क्वालिटी मिलेगी। “शॉट ऑन वनप्लस”  हमारे द्वारा शुरू की गई सबसे सफल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पहलों में से एक है।”

विज्ञापन
OnePlus announces partnership with Vikramaditya Motwane bringing in new feature film shot on OnePlus
वन प्लस - फोटो : सोशल मीडिया
वही फिल्ममेकर विक्रमादित्य मोटवानी कहते हैं, “मैं वनप्लस के साथ जुड़ने और पहली भारतीय 'शॉट ऑन वनप्लस' फिल्म बनाने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। फिल्म निर्माता के तौर पर मैं हमेशा नवीनतम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने का इच्छुक रहा हूं। इस फिल्म की कहानी ऐसी है जिसमें नई वनप्लस डिवाइस का बेहतरीन इस्तेमाल किया जा सकता है। हमारे निर्देशक रोहिन नायर और टीम इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और हम जल्द ही दर्शकों के सामने फिल्म पेश करेंगे।” फिल्म मंगलवार 23 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed