सब्सक्राइब करें

'कलंक' में संजय-माधुरी के किरदार पर चौंकाने वाला खुलासा, 22 साल बाद निराश दिखे फैंस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 18 Apr 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
only 2 minute scene with Sanjay Dutt and Madhuri Dixit in kalank after 22 year comeback
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
इन दिनों मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' काफी चर्चा में है। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अलावा आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर और वरुण धवन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 'कलंक' को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
Trending Videos
only 2 minute scene with Sanjay Dutt and Madhuri Dixit in kalank after 22 year comeback
Sanjay Dutt Kalank Poster - फोटो : instagram
रिलीज के बाद इस फिल्म के सबसे चर्चित कपल संजय दत्त और माधुरी दीक्षित को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है जो उनके फैंस को हैरान कर सकता है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फिल्म 'कलंक' में माधुरी और संजय दत्त को एक साथ लंबे समय तक केवल 2 मिनट के लिए ही दिखाया गया है, जिससे उनके फैंस भी हैरान हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
only 2 minute scene with Sanjay Dutt and Madhuri Dixit in kalank after 22 year comeback
madhuri dixit - फोटो : file photo
गौरतलब है कि फिल्म के बीच में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त को दिखाया तो गया है लेकिन कुछ सेकेंड और कुछ मिनटों के लिए। वहीं दर्शकों को फिल्म में इन दोनों के अच्छे खासे किरदार और लंबे समय तक साथ दिखने की उम्मीद थी। लेकिन इन दोनों का क्लाइमेक्स के समय ही लंबा सीन दिखाया गया है। 
only 2 minute scene with Sanjay Dutt and Madhuri Dixit in kalank after 22 year comeback
Kalank - फोटो : amar ujala
बता दें कि 'कलंक' के भव्य सेट को बनाने में 700 से ज्यादा लोगों ने 3 महीनों तक लगातार काम किया। बताया जा रहा है कि 'कलंक' को बनाने में काफी पैसा खर्च किया गया है। फिल्म के सेट को एक शहर की तरह बनाया गया था जिसमें 60 लाइटमैन, 300 एक्स्ट्रा और 500 डांसर, लगभग 1000 लोग हमेशा सेट पर रहते थे।
विज्ञापन
only 2 minute scene with Sanjay Dutt and Madhuri Dixit in kalank after 22 year comeback
kalank - फोटो : file photo
फिल्म में 'कलंक' के सेट को हुस्नाबाद का नाम दिया गया है। फिल्म की कहानी आजादी से पहले 1945 के बैकड्रॉप पर आधारित है। गौरतलब है कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान प्रोड्यूसर करण जौहर ने कहा था कलंक उनकी अब तक की सभी खास फिल्मों से ऊपर है क्योंकि ये फिल्म बनाना उनके पिता का सपना था जो अब पूरा होने जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed