फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT Play Awards 2023: अनिल कपूर को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, अभिनेता ने मंच पर पढ़ा जिगरी यार का आखिरी संदेश

Tue, 31 Oct 2023 12:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 31 Oct 2023 12:20 PM IST
सार


 

विज्ञापन
OTTplay Awards 2023: Anil Kapoor read out last message of friend Satish Kaushik Says He was my cheerleader
अनिल कपूर-सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

खून के रिश्तों में प्यार और भावनात्मक लगाव होता है। मगर, इस दुनिया में खून के भी रिश्तों से बढ़कर अगर कोई रिश्ता है तो वह है, दोस्ती। इसलिए कहा जाता है कि अच्छे दोस्त नसीब वालों को ही मिलते हैं। ऐसे ही नसीब वाले अभिनेता हैं अनिल कपूर, जिन्हें सतीश कौशिक जैसा जिगरी यार मिला। मगर अफसोस कि सतीश कौशिक इस साल अचानक यह दुनिया छोड़ गए, लेकिन अनिल कपूर का ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब वह अपने इस दोस्त को याद न करते हों। हाल ही में अनिल कपूर को ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स में सीरीज 'द नाइट मैनेजर' के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला। इस खास मौके पर उन्हें सतीश कौशिक की याद आ गई और उन्होंने मंच पर दिवंगत अभिनेता का आखिरी संदेश पढ़कर सुनाया, जिसे पढ़ते हुए वह काफी भावुक भी हुए। क्या था उस संदेश में खास आइए जानें...

OTTplay Awards 2023: Anil Kapoor read out last message of friend Satish Kaushik Says He was my cheerleader
दिवंगत सतीश कौशिक और अनिल कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनिल कपूर ने यह अवॉर्ड अपने दिवंगत दोस्त और एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक को समर्पित किया। इस दौरान स्टेज पर अनिल कपूर ने अपने मोबाइल पर सतीश कौशिक का आखिरी मैसेज पढ़ा, जिसमें अनिल कपूर का हौसला बढ़ाने वाली बातें कही थीं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसे पढ़ते हुए अनिल कपूर की आंखें भर आईं।
Bollywood Actors: धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा चुके हैं ये सितारे! लिस्ट में शाहरुख से लेकर दीपिका तक का नाम

OTTplay Awards 2023: Anil Kapoor read out last message of friend Satish Kaushik Says He was my cheerleader
दिवंगत सतीश कौशिक और अनिल कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सतीश कौशिक ने अनिल कपूर से कहा था, 'कपूर साहब, शैली रूंगटा बहुत शानदार स्टाइल है,...अंदर से सौम्य, शांत और भयानक। आपने इसे खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज में अदा किया है। रूंगटा को ओटीटी स्क्रीन पर बेस्ट बना दिया। शानदार शो के लिए टीम को बधाई।' अनिल कपूर ने सतीश कौशि के बारे में कहा, 'वह मेरे चीयरलीडर थे। अच्छा काम करो, बुरा काम करो। पिक्चर चले, नहीं चले। और हम ऐसे ही थे। मुझे वह बहुत याद आते हैं। मैं वापस आ रहा था और मैंने कहा, 'सतीश ने मेरे को आखिरी मैसेज किया, उसके बाद मैसेज ही नहीं किया।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by OTTplay App (@ottplayapp)

विज्ञापन
विज्ञापन
OTTplay Awards 2023: Anil Kapoor read out last message of friend Satish Kaushik Says He was my cheerleader
अनुपम खेर-अनिल कपूर-सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर ने आगे कहा, 'मुझे यह अवॉर्ड मिला, मैं बेहद खुश हूं। यह अवॉर्ड में अपने प्रिय दोस्त सतीश कौशिक को समर्पित करता हूं। धन्यवाद।' बता दें कि अनिल कपूर और अनुपम खेर दोनों की ही होस्ती सतीश कौशिक से काफी गहरी थी। कहा जाता है कि तीनो दोस्तों का साथ करीब 40 साल पुराना था। मगर इस साल मार्च में सतीश कौशिक का निधन हो गया। हाल ही में अनुपम खेर ने सतीश कौशिश को याद करते हुए कहा था कि वे और अनिल कपूर अब जब भी मिलते हैं तो सतीश के बारे में बातें नहीं करते, क्योंकि इससे और ज्यादा तकलीफ होती है। दोनों जब भी साथ होते हैं तो बिना कुछ कहे ही सतीश कौशिक की कमी वे महसूस करते ही हैं।
Arshad Warsi: पिता की तरह ही अभिनेता बनने की ख्वाहिश रखते हैं अरशद वारसी के बेटे, जेके जिदान वारसी का खुलासा

विज्ञापन
OTTplay Awards 2023: Anil Kapoor read out last message of friend Satish Kaushik Says He was my cheerleader
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल की हालिया रिलीज फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में देखा गया था। जल्द ही वह संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे। इसमें वह रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। यह फिल्म एक दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।
Anupam Kher: किरण खेर ने की बेटे सिकंदर से बहू लाने की गुजारिश, अनुपम ने नोट साझा कर अभिनेता के लिए कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed