इंटरनेशनल मदर्स डे 13 मई को सेलीब्रेट किया जाएगा । इस मौके पर सभी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपनी-अपनी मां को विश करेंगे । मदर्स डे के एक दिन पहले हाल ही में मां बनी एक्ट्रेस ने बेटी को ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए एक फोटो शेयर की है ।
ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए एक्ट्रेस की फोटो हुई वायरल, सोशल मीडिया पर आए इस तरह के कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस और टॉप शेफ होस्ट पद्म लक्ष्मी ने ये फोटो अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर की । फोटो में बेटी ब्रेस्ट फीडिंग कर रही है । वहीं पद्म लक्ष्मी मेकअप कर रही हैं । इस फोटो के जरिए पद्म लक्ष्मी ने ये दिखाने की कोशिश की है कि एक मां मल्टीटास्कर होती है ।
Multi-tasking: level 💯on set at @BravoTopChef #tbt pic.twitter.com/i41u2rz3ZJ
पद्म लक्ष्मी की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । फोटो पर पद्म लक्ष्मी ने कैप्श्न लिखा, 'मल्टीटास्किंग' । एक्ट्रेस की इस फोटाे पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग तरह के कमेंट किए हैं ।
कुछ को यह फोटो पसंद आई तो कुछ ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की । पद्म लक्ष्मी से पहले साउथ इंडियन एक्ट्रेस गिलू जोसेफ ने ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था ।
इस शूट के जरिए गिलू ने मैसेज दिया था, 'महिलाएं किसी भी जगह ब्रेस्ट फीडिंग करवाने के लिए बिल्कुल फ्री हैं । लेकिन लोग बिना पढ़े ही मेरे इस कदम की आलोचना कर रहे हैं ।' बता दें कि एक्ट्रेस लीजा हेडेन भी बेटे को ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए फोटो शेयर कर चुकी हैं ।