फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बवाल के बीच बंदूकों के साये में रिलीज हुई 'पद्मावत', पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़

Thu, 25 Jan 2018 01:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Jan 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
padmaavat first day box office collection

कई महीनों के इंतजार के बाद बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' आखिरकार रिलीज हो गई है। हालांकि कुछ शहरों में अभी भी करणी सेना के विरोध के चलते सिनेमाघरों में फिल्म नहीं दिखाई जा रही है। इन सबके बीच फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर अनुमानित आंकड़े भी आने लगे हैं। फिल्म को लेकर चल रहे विवाद ने लोगों में 'पद्मावत' को देखने की दिलचस्पी बढ़ा दी है। अब हर कोई फिल्म देखने को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहा है। हर कोई यह जानना और देखना चाहता है कि फिल्म में आखिर ऐसा है क्या जिसे लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। आपको बता दें कि नोएडा, दिल्ली और बंगलूरु में फिल्म को 24 जनवरी रात को ही रिलीज कर दिया गया है और बाकि जगहों पर फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। ऐसे में कई ट्रेड एक्सर्प्ट ने फिल्म के पहले दिन की कमाई को लेकर कई अनुमान लगाने शुरू कर दिए हैं। 



पढ़ेंः 'पद्मावत' में कुछ अनोखा है खिलजी का 'समलैंगिक कनेक्शन', बेहद रोमांटिक है ये एंगल

padmaavat first day box office collection

ट्रेड एक्सर्प्ट्स के अनुसार ओपनिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 25 से 30 करोड़ रुपये का हो सकता है। फिल्म के सेट से लेकर कॉस्ट्यूम को रीयल लुक देने के लिए काफी मेहनत की गई है। अब देखना ये है कि फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है। ट्रेड एक्सर्प्ट अक्षय राठी की मानें तो उनके अनुसार फिल्म को लेकर इतना विवाद होने के बावजूद फिल्म इस हफ्ते 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। वहीं दूसरे ट्रेड एक्सर्प्ट के अनुसार फिल्म को 65 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी मिली है जो कि काफी अच्छी बात है। 

padmaavat first day box office collection
padmaavat

इस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म आराम से 22 से 25 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग कमाई कर सकती है। गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की इस फिल्म की लागत तकरीबन 180 करोड़ रुपये है। फिल्म के विवाद ने लोगों की बेसब्री को काफी बढ़ा दिया है और इसी को देखते हुए फिल्म से लोगों की काफी उम्मीदें बढ़ गई हैं। 

पढ़ेंः रणवीर सिंह नहीं शाहरुख खान होते 'पद्मावत' के खिलजी, इसलिए छोड़ दी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
padmaavat first day box office collection
padmaavat

'पद्मावत' पर हो रहे विवाद के चलते थिएटर मालिकों के लिए फिल्म दिखाना खतरा बन गया है। इन सब चीजों को देखते हुए उन्होंने फिल्म की टिकट पर पैसे भी बढ़ा दिए हैं। दिल्ली के कुछ सिनेमा हॉल में टिकट की कीमत 2500 रुपये रखी गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज देखने लायक है। वहीं 2500 रुपये का टिकट होने के बावजूद लोग इसे बिना कुछ सोचे समझे बुक कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed