{"_id":"5a5dc42d4f1c1b76268b494a","slug":"padmaavat-makers-gave-advertisment-in-newspapers-but-they-trolled-on-twitter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पद्मावत के डिस्क्लेमर के बाद ट्रोल हुए निर्माता, यूजर्स ने देश पर उठा दिए ऐसे-ऐसे सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पद्मावत के डिस्क्लेमर के बाद ट्रोल हुए निर्माता, यूजर्स ने देश पर उठा दिए ऐसे-ऐसे सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 16 Jan 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
padmavati
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम विवाद झेल चुकी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मेकर्स ने अखबारों के पहले पन्ने पर विज्ञापन देकर ये ऐलान भी किया है कि फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच कोई ड्रीम सीक्वेंस नहीं है।
PADMAVATI
बेशक मेकर्स ने यह साफ किया है कि यह एक ऐसी फिल्म है जिस पर प्रत्येक भारतीय को फक्र होगा। लेकिन जैसे ही ये डिसक्लेमर सामने आया ट्विटर यूजर्स इसपर मजेदार अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे।
Padmaavat
एक यूजर नें लिखा, ये फिल्म से पहले सिगरेट पीने की मनाही को लेकर जारी किए वैधानिक चेतावनी जैसा है। हमारे देश में आर्ट के लिए कोई जगह नहीं है। एक ने तो यहां तक लिख दिया कि ये सीबीएफसी को चिढ़ाने का चरम है। वही एक अन्य यूजर ने लिखा ये एक महान देश बिल्कुल नहीं है और अगर हमारा चाल-चलन ऐसे ही रहा तो ये देश कभी महान बन भी नहीं पाएगा।
Ultimate mocking of CBFC. https://t.co/IaRmce1XVx
— Pawan Jetty (@pawan_jetty) January 15, 2018
We are not a great country... This way I think we will never be.. https://t.co/nJoWNU0KOF
— sourabh jain (@sourabh_kuki) January 15, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Padmavati
आपको बता दें कि पद्मावत वो पहली भारतीय फिल्म होगी जिसे दुनियाभर में आईमैक्स 3डी रिलीज मिलेगी। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर यह फिल्म शूटिंग के वक्त से ही विवादों में रही है। सेंसर बोर्ड ने पद्मावत फिल्म में 5 बड़े बदलाव किए गए हैं। उसमे से जो सबसे बड़ा बदलाव है वह फिल्म से रिलीज हुए एक मात्र गाने घूमर में किया गया है।
विज्ञापन
पद्मावती
- फोटो : ani
गाने में अब आपको दीपिका की कमर नहीं दिखने वाली है। विरोध के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म के निर्देशक भंसाली को आदेश दिया है कि वे कुछ भी करे लेकिन घूमर गाने में दीपिका की कमर नहीं दिखनी चाहिए। ऐसे में मिल रही खबर के मुताबिक़ अत्याधुनिक तकनीकी का इस्तमाल करते हुए गाने में दीपिका की कमर को छुपा दिया गया है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण पद्मावती की भूमिका में जबकि रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी और शाहिद राज रतन सिंह रावल के किरदार में नजर आएंगे।