{"_id":"5a7300834f1c1b87268b79d6","slug":"padmaavat-row-swara-bhaskar-reacts-on-vivek-agnihotri-comment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब डायरेक्टर ने दी बस्तर जाने की सलाह, भड़कीं स्वरा भास्कर ने कह डाला 'नीच'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब डायरेक्टर ने दी बस्तर जाने की सलाह, भड़कीं स्वरा भास्कर ने कह डाला 'नीच'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Feb 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज के बाद एक मुद्दे ने फिर जोर पकड़ा वो था फिल्म देखने के बाद स्वरा भास्कर का ओपन लेटर। पहले एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति फिर शाहिद कपूर, संजय लीला भंसाली, दीपिका पादुकोण और फिर विवेक अग्निहोत्री। इसके बाद बयानों का दौर चल पड़ा। विवेक अग्निहोत्री ने स्वरा को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें 'वास्तविक योनि' का अनुभव जानने के लिए बस्तर, छत्तीसगढ़ का दौरा करना चाहिए।
Swara Bhaskar
जवाब देते हुए स्वरा भास्कर ने भी डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को 'नीच' और 'बीमार' बता दिया। हालांकि ऋचा चड्ढा और सोनम कपूर ने स्वरा का समर्थन किया है। स्वरा भास्कर के ओपन लेटर पर इतना हंगामा हो जाएगा इस बात का उन्हें खुद भी अंदाजा नहीं था तभी तो अपने लेटर के बाद स्वरा ने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है। जब स्वरा से पूछा गया, आपको लगा था कि इस पर इतना बवाल होगा तो उन्होंने कहा कि 'मुझे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। मुझे नहीं पता था जो लोग फिल्मों से कनेक्टेड नहीं हैं वो भी अपनी राय देने और मेरी बात पर अपनी नाराजगी जाहिर करेंगे।
I’m sorry did u just suggest that i go get myself raped?????????? Like seriously? You typed out this tweet Vivek... ?????
— Swara Bhasker (@ReallySwara) January 30, 2018
I’d say pretty low and sick even by your own abysmal standards of conduct & civility. https://t.co/d1LCCE9B5I
richa chaddha
जहां एक तरफ ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए स्वरा का साथ दिया है। ऋचा ने लिखा - 'जैसे संजय लीला भंसाली सर को अपनी बात फिल्म के जरिए रखने की आजादी है ठीक उसी तरह से और लोगों को भी अपनी बात रखने की आजादी है। स्वरा को भी अपनी राय रखने की आजादी है। आप इस तरह से किसी का अपमान नहीं कर सकते।' वहीं दीपिका पादुकोण ने कहा, 'पद्मावत' जौहर का प्रचार नहीं करती है। आपको फिल्म का सीन या उससे जुड़ी प्रथा को उसी समय के संदर्भ में देखना चाहिए, जिसमें वह दिखायी जा रही हैं, और जब आप ऐसा करेंगे, तब आपको समझ आएगा कि वह कितना दमदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वरा भास्कर
आपको बता दें कि स्वरा ने लेटर में लिखा था, वह अपने पूरे परिवार के साथ 'पद्मावत' देखने पहुंची थीं। फिल्म में मौजूद सभी किरदारों ने उनका दिल जीत लिया लेकिन पूरी फिल्म में उन्हें बस एक बात से बहुत तकलीफ हुई और वह है 'जौहर'। स्वरा ने अपना सुझाव रखते हुए खत में लिखा कि क्या जौहर के बिना पद्मावती की जिंदगी नहीं चल सकती थी। क्या कोई महिला किसी पुरुष के बिना असंपूर्ण है। क्या औरतों के वजाइना पर ही पुरुषों की नजर रहती है। क्या वजाइना के आगे औरतों की कोई जिंदगी नहीं होती। क्या रेप के बाद किसी महिला को जिंदगी जीने का अधिकार नहीं है। या फिर पुरुष को सिर्फ महिला का शरीर चाहिए और अगर महिला वह नहीं देना चाहती तो उसे मृत्यु को गले लगाना होगा। क्या महिलाओं के पास मृत्यु के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है।