सब्सक्राइब करें

कल्पना चावला की बायोपिक में लीड रोल करेंगी ये एक्ट्रेस, एक मिनट के वसूल चुकी हैं एक करोड़

इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Feb 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra all set to play Kalpana Chawla in her next upcoming biopic
दुनिया भर की महिलाओं के लिए प्रेरणा की मिसाल बन चुकी कल्पना चावला के जीवन को जल्द ही पर्दे पर उतारने की कोशिश की जा रही है। कल्पना की लाइफ के उतार चढ़ाव को सिल्वरस्क्रीन पर उतारने के लिए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम सबसे ऊपर लिया जा रहा है।  


 
Trending Videos
Priyanka Chopra all set to play Kalpana Chawla in her next upcoming biopic
Priyanka Chopra
बता दें, प्रियंका चोपड़ा पहले दिए गए अपने कई इंटरव्यूज में कल्पना चावला की बायोपिक में काम करने की अपनी इच्छा जता चुकी हैं। खबरों की माने तो जल्द ही प्रियंका चोपड़ा इस बायोपिक पर काम शुरू कर सकती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra all set to play Kalpana Chawla in her next upcoming biopic
priyanka chopra
हालांकि इस मामले में अभी तक कोई भी आधिकारिक सूचना किसी से शेयर नहीं की गई है। बता दें, प्रियंका चोपड़ा इससे पहले भारतीय बॉक्सर मैरी कौम की जिंदगी पर बनी फिल्म में भी लीड रोल अदा कर चुकी हैं। 

 
Priyanka Chopra all set to play Kalpana Chawla in her next upcoming biopic
कल्पना चावला
कल्पना चावला का जन्म करनाल में 17 मार्च 1962 को हुआ था। वे चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थीं। उन्हें घर में प्यार से उन्हें मोंटू बुलाया जाता था। कल्पना पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएशन करके अमेरिका चली गईं थीं। यहां उन्होंने साल 1984 में टेक्सास यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की। साल 1995 में कल्पना नासा में अंतरिक्ष यात्री के तौर पर शामिल हुईं और 1998 में उन्हें अपनी पहली उड़ान के लिए चुना गया।
 
विज्ञापन
Priyanka Chopra all set to play Kalpana Chawla in her next upcoming biopic
काफी समय से हॉलीवुड प्रोजेक्ट में व्यस्त प्रियंका चोपड़ा जल्दी की दो फिल्मों में एक जैसा किरदार निभाती नजर आएंगी। यकीनन फिल्म इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है।ये किरदार है अंतरिक्ष यात्री का। प्रियंका जल्द ही भारतीय अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की बायोपिक में काम करने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका आमिर खान की एक ओर ऐस्ट्रनाट पर आधारित फिल्म में काम करने वाली है। आमिर खान की ये फिल्म पूर्व ऐस्ट्रनाट राकेश शर्मा पर आधारित होगी, जिसका नाम 'सेलूट' होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed