{"_id":"5a6ee4b84f1c1b8a268b7129","slug":"padman-saale-sapne-song-making-video-out-akshay-kumar-learns-how-to-make-sanitary-pads","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"असल जिंदगी में ऐसे 'पैडमैन' बनें अक्षय कुमार, 'साले सपने' गाने का मेकिंग वीडियो रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
असल जिंदगी में ऐसे 'पैडमैन' बनें अक्षय कुमार, 'साले सपने' गाने का मेकिंग वीडियो रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 29 Jan 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'पद्मावत' के लिए भले ही अक्षय ने 'पैडमैन' की तारीख आगे बढ़ा दी हो लेकिन लोगों में इस फिल्म को लेकर उत्साह बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। इस फिल्म में पीरियड्स के दौरान महिलाओं को होने वाली परेशानी और सेनेटरी पैड के बारे में बताया गया है। लेकिन क्या आपको पता है सेनेटरी पैड बनाने के लिए अक्षय कुमार ने क्या क्या किया है अगर नहीं तो हाल ही में 'साले सपने' गाने का मेकिंग वीडियो आपकी मदद कर सकता है।
Akshay Kumar
'साले सपने' का मेकिंग वीडियो 2 मिनट 48 सेकेंड का है। जिसमें अक्षय यह बता रहे हैं कि कैसे असल जिंदगी के पैडमैन अरुणाचलम मुरुगनाथनम ने इस गाने में पैड बनाने में उनकी मदद की।
Akshay Kumar
इस वीडियो में अरुणाचलम अक्षय को सेनेटरी पैड बनाने की ट्रेनिंग देते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसमें उनके साथ सोनम कपूर दिखाई दे रही हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन अक्षय ने 'पद्मावत' के लिए इसकी तारीख 9 फरवरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar
हालांकि जब अक्षय से फिल्म के कलेक्शन के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा - 'मेरे लिए सबसे बड़ी बात यह है कि कुछ दिन पहले 3 से 4 युवा मेरी वैनिटी वैन के बाहर आए पीरिड्स के बारे में बातचीत की।'
विज्ञापन
Akshay Kumar
इसके साथ ही अक्षय ने कहा - 'मुझे लगता है इससे ज्यादा बड़ी उपलब्धि नहीं हो सकती। जब भी सुबह उठता हूं तो देखता हूं कि लोग सोशल मीडिया पर इस बारे में बात करने लगे हैं और यही मेरा सबसे बड़ा अचीवमेंट हैं।' इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा राधिका आप्टे और सोनम कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसे आर बाल्की ने डायरेक्ट किया है।