फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावती' के एक्टरों ने निकाली भड़ास, भंसाली के साथ हुई मारपीट का ऐसे दिया जवाब

Sun, 29 Jan 2017 02:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 29 Jan 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
padmavati actors are with sanjay leela bhansali

जयपुर में फिल्म 'पद्मावती' के सेट पर की गई तोड़फोड़ और निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ हुई मारपीट की घटना काफी निंदनीय है। आपको बता दें कि करणी सेना का कहना है कि 'पद्मावती' में इतिहास से छेड़छाड़ की गई है। फिल्म रानी पद्मावती, राजा रवल रतन सिंह और अल्लाउद्दीन खिलजी के बारे में है। बॉलीवुड के लगभग सभी कलाकार इस घटना के बाद काफी गुस्से में है।

अब इस मामले में 'पद्मावती' की स्टारकास्ट दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर का भी रिएक्शन आया है। इन तीनों ने भी इस घटना की निंदा की है। 

'पद्मावती' के एक्टरों ने निकाली भड़ास, भंसाली के साथ हुई मारपीट का ऐसे दिया जवाब

padmavati actors are with sanjay leela bhansali

इस पूरे मामले पर दीपिका पादुकोण का कहना है कि इस घटना से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। जहं तक इतिहास से छेड़छाड़ की बात है वो भरोसा दिलाती हैं कि इसमें कुछ भी गलत नहीं दिखाया जाएगा। सबकी सोच ये है कि दुनिया तक इस कहानी को सही तरीके से पहुंचाया जा सके।

'पद्मावती' के एक्टरों ने निकाली भड़ास, भंसाली के साथ हुई मारपीट का ऐसे दिया जवाब

padmavati actors are with sanjay leela bhansali

फिल्म के हीरो रणवीर सिंह ने भी इस मामले में कहा है कि पूरी टीम फिल्म पद्मावती को इतिहास और राजपूतों की भावनाओं का ख्याल रखकर बना रही है। उन्होंने कहा कि संजय लीला भंसाली भारत के सच्चे और अच्छे निर्देशक हैं। जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

'पद्मावती' के एक्टरों ने निकाली भड़ास, भंसाली के साथ हुई मारपीट का ऐसे दिया जवाब

padmavati actors are with sanjay leela bhansali

वहीं फिल्म के एक और हीरो शाहिद कपूर ने भी इस मामले में ट्वीट करते हुए कहा कि ये बहुत दुख पहुंचाने वाली घटना है। हिंसा को कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस घटना से वो पूरी तरह शॉक्ड हैं। देश को सोचना होगा कि हम कहां जा रहे हैं।

विज्ञापन

'पद्मावती' के एक्टरों ने निकाली भड़ास, भंसाली के साथ हुई मारपीट का ऐसे दिया जवाब

padmavati actors are with sanjay leela bhansali

आपको बता दें कि फिल्म 'पद्मावती' के सेट पर की गई तोड़फोड़ और मारपीट से सहमे संजय लीला भंसाली वापस अपने घर लौट आए हैं। भंसाली की टीम की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक जयपुर में दो फिल्मों की शूटिंग और राजस्थान से बेहद लगाव के बावजूद संजय लीला भंसाली ने अपने क्रू मेंबरो की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए 'पद्मावती' के सेट पर हुई घटना के बाद शूटिंग रोकने और शहर छोड़ने का फैसला किया है।

पेरिस में उनके ओपेरा को मिली प्रशंसा के बाद भंसाली ने पद्मावती जैसी खूबसूरत और साहसी रानी पर फिल्म बनाने का फैसला किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed