{"_id":"600fd7d7b26a461e385167f7","slug":"padmini-kolhapure-son-priyank-sharma-wedding-fix-with-girlfriend-shaza-morani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक की शादी हुई तय, इस फिल्म निर्माता की बेटी के साथ लेंगे सात फेरे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक की शादी हुई तय, इस फिल्म निर्माता की बेटी के साथ लेंगे सात फेरे
अभिनेता वरुण धवन और उनकी बचपन की दोस्त नताशा दलाल की शादी के बाद अब एक और अभिनेता शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। वरिष्ठ अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी ने अपने बेटे अभिनेता प्रियांक शर्मा की शादी तय कर दी है। वह फिल्म निर्माता करीम मोरानी की छोटी बेटी शजा मोरानी के साथ सात फेरे लेंगे। इस खबर की पुष्टि खुद करीम मोरानी ने भी एक इंटरव्यू के दौरान की है।
2 of 5
प्रियांक शर्मा, शजा मोरानी
- फोटो : Instagram
करीम मोरानी ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी बेटी शजा प्रियांक के साथ बहुत ही जल्द मैरिज रजिस्ट्रार के ऑफिस में आवेदन देकर शादी कर लेगी। करीम ने मोटा मोटा अंदाजा लगाकर बताया कि शादी फरवरी में ही हो जाएगी। हालांकि, उन्होंने कोई भी तारीख नहीं बताई। लेकिन, सूत्रों ने जानकारी दी है कि यह शादी 4 फरवरी को होने वाली है। शादी पहले कोर्ट में होगी और फिर बाद में दोनों परिवार अपने दोस्तों और सगे संबंधियों के लिए एक पार्टी का आयोजन करेंगे।
3 of 5
प्रियांक शर्मा, शजा मोरानी
- फोटो : Instagram
बताया जा रहा है कि पार्टी उसी शाम को होनी है हालांकि अभी तक यह पूरी तरह से तय नहीं है। दोनों परिवार फिलहाल देश और दुनिया के हालात को थोड़ा करीब से समझ रहे हैं इसलिए उन्हें पार्टी का फैसला लेने में थोड़ी देर लग रही है। परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया है कि शादी के कुछ आठ से नौ दिन ही बाकी है और इसके लिए बहुत तैयारियां करनी हैं। परिवार चाहते हैं कि सब कुछ अच्छे से निपट जाए और वह शादी में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियांक शर्मा, शजा मोरानी
- फोटो : Instagram
ज्ञात है कि प्रियांक और शजा की सगाई तो पिछले साल दिसंबर में ही हो चुकी है और उसी वक्त फैसला हो गया था कि ये दोनों फरवरी में शादी कर लेंगे। जब सब कुछ पहले से तय था इसलिए दोनों परिवारों ने खरीदारी भी पूरी कर ली है। प्रियांक और शजा पिछले 10 साल से एक दूसरे के साथ प्रेम संबंधों में हैं। इन दोनों के परिवार भी एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं। करीम ने इंटरव्यू के दौरान कहा है कि प्रियांक बहुत ही अच्छा और देखभाल करने वाला लड़का है। वह शजा का बहुत ख्याल रखेगा।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियांक शर्मा, शजा मोरानी
- फोटो : Instagram
करीम मोरानी के पद्मिनी कोल्हापुरी के परिवार से भी काफी अच्छे रिश्ते हैं। वह कहते हैं कि प्रियांक एक अच्छे परिवार के लड़के हैं। पद्मिनी कोल्हापुरी और टूटू शर्मा भी बहुत अच्छे लोग हैं। प्रियांक रिश्ते में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की मौसी के लड़के हैं। इस हिसाब से वह उनके मौसेरे भाई हुए। उन्हें पिछली बार पर्दे पर अभिनेता अक्षय खन्ना और रवि किशन की बेटी रीवा किशन के साथ फिल्म 'सब कुशल मंगल' में मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।