फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

म्यूजियम में तब्दील होगा दिलीप कुमार और राज कपूर का पैतृक घर, पाकिस्तान सरकार ने दी 2.35 करोड़ रुपये की मंजूरी

Sat, 02 Jan 2021 10:02 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 02 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Pakistan government approves purchase of ancestral houses of Dilip Kumar and Raj Kapoor in Peshawar
पेशावर में राज कपूर और दिलीप कुमार की हवेली - फोटो : बीबीसी

पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने हाल ही में दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कुमार के पैतृक घरों को खरीदने के लिए 2.35 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी है। इन दोनों दिग्गजों के घरों को खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्व विभाग ने म्यूजियम में बदलने का फैसला किया है। बता दें कि एक्टरों के घर को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया गया था। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने औपचारिक रुप से इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिससे संबंधित आधिकारियों को कुछ हफ्तों पहले खैबर की अनुमति मिली।

Pakistan government approves purchase of ancestral houses of Dilip Kumar and Raj Kapoor in Peshawar
दिलीप कुमार - फोटो : ट्विटर

पेशावर के डिप्टी कमिश्नर मुहम्मद अली असगर ने संचार और निर्माण विभाग की एक रिपोर्ट के बाद दोनों एक्टर्स के घर की कीमत तय की है। दिलीप कुमार के चार मार्लास( 101 वर्ग मीटर) घर की कीमत 80.56 लाख रुपये तय की है। वहीं राज कपूर के छह मार्ला हाउस ( 151.75 वर्ग मीटर) के लिए 1.50 करोड़ रुपये तय हुई है।

Pakistan government approves purchase of ancestral houses of Dilip Kumar and Raj Kapoor in Peshawar
राज कपूर - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि राज कपूर के पैतृक घर को कपूर हवेली के नाम से जाना जाता है जो कि किस्सा ख्वानी बाजार में स्थित है। ये 1918 और 1922 के बीच प्रसिद्ध अभिनेता के दादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर द्वारा बनाया गया था। बता दें कि दोनों घरों को साल 2014 में नवाज शरीफ सरकार के दौरान राष्ट्रिय धरोहर घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan government approves purchase of ancestral houses of Dilip Kumar and Raj Kapoor in Peshawar
Raj Kapoor,Dilip Kumar - फोटो : amar ujala
हालांकि इन घरों के मालिकों ने काफी समय पहले इसे कमर्शियल प्लाजा बनाने के लिए तोड़ फोड़ की थी। ऐसे में इसके ऐतिहासिक महत्व को समझते हुए पुरातत्व विभाग ने इन सारे कार्यों पर रोक लगा दी। वहीं इन इमारतों को खरीदने के लिए सरकार से 2 करोड़ रुपये जारी करने की मांग की थी। बात करें दिग्गज सितारों की तो राज कपूर और दिलीप कुमार हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक रहे हैं। दोनों ही एक्टर्स ने हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग से बेहतरीन योगदान दिया है।
विज्ञापन
Pakistan government approves purchase of ancestral houses of Dilip Kumar and Raj Kapoor in Peshawar
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि दोनों के पैतृक घर जिस मोहल्ले में है उसी मोहल्ले से बॉलीवुड एक्टर शाहरुख का भी गहरा नाता है।बता दें कि शाहवाली कताल में शाहरुख खान के पिता ताज मुहम्मद खान का जन्म हुआ था। शाहरुख खान के पिता ताज मुहम्मद खान पेशे से वकील थे और कांग्रेस समर्थक एक्टिविस्ट थे। बता दें कि 1947 में विभाजन में शाहरुख के पिता अपने पूरे परिवार को लेकर भारत में बस गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed