दो फिल्मों के बाद ही श्रीदेवी की 'सौतेली बेटी' ने की सगाई, मंगेतर के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सजल अली (Sajal Aly) ने लंबे समय से अहद रजा मीर को डेट कर रही थीं और उन्हें के साथ सगाई की। सजल ने इंस्टाग्राम पर अहद रजा मीर के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ सजल ने लिखा- 'आज जिंदगी की नई शुरुआत हुई है। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि परिवार के आशीर्वाद के साथ हम लोगों ने सगाई कर ली।'
A post shared by Sajal Ali (@sajalaly) on
सजल ने आगे लिखा- 'यह दिन और भी खास हो गया परिवार और फैंस प्यार के साथ, सजद और अहद।' खास बात यह है कि अहद और सजल ने एक साथ कई टीवी शोज में स्क्रीन शेयर की है। इन सीरियल्स में 'आंगन' और 'यकीन' शामिल है। दोनों में इस कपल की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था।
'मॉम' फिल्म में सजल की एक्टिंग को काफी सराहा गया था। इस फिल्म में श्रीदेवी और सजल के अलावा अदनान सिद्दीकी, अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी थे। इस फिल्म को रवि उद्यावर ने डायरेक्ट किया था।
इस फिल्म में श्रीदेवी ने एक ऐसी मां की भूमिका निभाई थी जो अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने की लड़ाई खुद लड़ती है। इस फिल्म में श्रीदेवी की बहुत तारीफ हुई थी। इस फिल्म के बाद श्रीदेवी 'जीरो' फिल्म में नजर आई थीं। 'जीरो' में श्रीदेवी का कैमियो था। यह उनकी आखिरी फिल्म थी।

कमेंट
कमेंट X