{"_id":"5cf50606bdec22073a5fe6c3","slug":"pakistani-actress-somy-ali-deeply-in-love-with-salman-khan-assaulted-by-her-maid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"16 की उम्र में ही सलमान पर दिल हार बैठीं ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस, इस वजह से होते-होते रह गई शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
16 की उम्र में ही सलमान पर दिल हार बैठीं ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस, इस वजह से होते-होते रह गई शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Mon, 03 Jun 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan and Somy Ali
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों 'भारत' फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के दौरान कटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी उनके साथ कई जगह नजर आ रही हैं। हाल ही में यह दोनों कपिल शर्मा के शो में पहुंचे और दिल खोलकर बातचीत की। इन दोनों की यह फिल्म इसलिए भी चर्चा में बनी हुई है क्योंकि इनकी जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। इसके साथ ही दोनों का नाम एक दूसरे से भी जुड़ चुका है। हालांकि कटरीना ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं है जिनका सलमान के साथ नाम जुड़ा है। ऐश्वर्या, संगीता बिजलानी और यूलिया के साथ भी सलमान का नाम जुड़ चुका है। वहीं एक नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली (Somy Ali) का भी है।
2 of 5
Salman Khan and Somy Ali
- फोटो : file photo
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ वक्त पहले निर्देशन सीखने अमेरिका जा चुकीं सोमी (Somy Ali) ने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान से जुड़ा राज खोला था। सोमी ने बताया था कि सलमान की फिल्म 'मैनें प्यार किया' देखते ही वह उनकी ऐसी दीवानी हो गई थीं कि उसी रात सब छोड़ कर भारत आने की ठान ली थी।
3 of 5
Salman Khan and Somy Ali
- फोटो : file photo
कहा जाता है कि सोमी को उसी रात सपना आया था कि उनकी और सलमान की शादी हो रही है। बस जैसे ही उनकी आंख खुली वह पूरे घर में सूटकेस ढूंढ़ने के लिए भागती रहीं। सोमी का भारत जाने का फैसला सुन कर पहले तो उनकी मां बहुत नाराज हुईं लेकिन फिर आखिरकार समझ गईं। उस वक्त सोमी की उम्र मात्र 16 साल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Salman Khan and Somy Ali
- फोटो : file photo
खबरों की मानें तो सलमान और सोमी ने एक दूसरे को 8 साल तक डेट किया। सलमान भी उनके लिए सीरियस थे। कहा जाता है कि सलमान के गुस्सैल व्यवहार की वजह से दोनों अलग हो गए। यहां तक कि एक इंटरव्यू में जब सोमी से पूछा गया कि सलमान खान का उन पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल से सिर फोड़ने की बात में कितनी सच्चाई है तो सोमी ने जवाब में कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
Somy Ali
- फोटो : file photo
सोमी ने आगे कहा- 'अगर उन्होंने ऐसा कुछ किया होता तो मैं अस्पताल पहुंच गई होती और बहुत खून बह रहा होता। हुआ यह था कि वो खुश नहीं थे क्योंकि मैं पहली बार ड्रिंक पी रही थी इसलिए झल्ला के उन्होंने ड्रिंक पूरे टेबल पर गिरा थी।' इसके अलावा सोमी ने अपनी जिंदगी से जुड़े एक काले सच का भी खुलासा किया। सोमी ने बताया था कि 5 साल की उम्र में उनके नौकर ने उनका यौन शोषण किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।