सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान के वे मशहूर सितारे, जिन्हें हिंदुस्तान में मिला उनका पार्टनर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 17 Nov 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
Pakistani celebs who found their love in india here list
पाकिस्तानी सितारे जिन्हें हिंदुस्तान में मिले पार्टनर - फोटो : इंस्टाग्राम

कहते हैं जिंदगी में आपका पार्टनर कब कहां मिलेगा ये किसी को पता नहीं होता। तभी तो शायद मोहब्बत कोई बंधन नहीं देखती। ऐसा ही कुछ है भारत पाकिस्तान के रिश्ते के साथ भी। पाकिस्तान के कई ऐसे सितारे हैं जिनके पार्टनर उन्हें हिंदुस्तान में मिले। तो चलिए इसी कड़ी में हम उन कपल के बारे में बताते हैं।

Trending Videos
Pakistani celebs who found their love in india here list
सानिया मिर्जा, शोएब मलिक - फोटो : instagram/mirzasaniar

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
सानिया मिर्जा भारत की मशहूर टेनिस स्टार हैं जबकि शोएब मलिक पाकिस्तान के क्रिकेटर हैं। सानिया और शोएब का निकाह 12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद में हुआ। दोनों का एक बेटा इजहान मिर्जा मलिक है। दोनों की पहली मुलाकात ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट के एक रेस्टोरेंट में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani celebs who found their love in india here list
जहीर अब्बास और रीता लूथरा - फोटो : instagram/pakistainecelebs11

जहीर अब्बास और रीता लूथरा
पाकिस्तानी दिग्गज क्रिकेटर जहीर अब्बास ने भारत की रहने वालीं रीता लूथरा के साथ शादी की है। जहीर अब्बास और रीता लूथरा की मुलाकात 80 के दशक में इंग्लैंड में हुई थी। रीता उन दिनों इंग्लैंड में इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थीं जबकि जहीर अब्बास काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड गए हुए थे। दोनों की शादी 1988 में हुई थी। शादी के साथ ही रीता ने अपना धर्म बदल लिया और समीना अब्बास बन गईं। बता दें कि रीता उर्फ समीना कराची में रहकर इंटीरियर डिजाइनिंग हाउस चलाती हैं।

Pakistani celebs who found their love in india here list
सोन्या जहान और विवेक नारायण - फोटो : instagram/pakistainecelebs11

सोन्या जहान और विवेक नारायण
सोन्या जहान एक पाकिस्तानी अभिनेत्री हैं। वह नूरजहां और फिल्म निर्माता शौकत हुसैन रिजवी की पोती हैं। सोन्या ने एक भारतीय बैंकर विवेक नारायण से शादी की। वे भारत के मुंबई में रहते हैं। दंपति के दो बच्चे नूर और निर्वाण हैं।

विज्ञापन
Pakistani celebs who found their love in india here list
फैसल कुरैशी और नोनीता लाल - फोटो : instagram/pakistainecelebs11

फैसल कुरैशी और नोनीता लाल
पाकिस्तानी गोल्फ खिलाड़ी फैसल कुरैशी ने भारत की बेहतरीन गोल्फ खिलाड़ी नोनीता लाल से शादी की। इस्लामाबाद में एक टूर्नामेंट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। एक महीने बाद ही फैसल कुरैशी ने नोनीता को प्रपोज किया। साल 1992 में उन्होंने शादी कर ली।

Bhojpuri: मोनालिसा के करियर की अब तक की राम कहानी, ‘भोले शंकर’ से शुरू किस्सा अब इंस्टाग्राम भरोसे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed