फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pakistan: पाकिस्तानी रेस्तरां की शर्मनाक करतूत, पुरुषों को लुभाने के लिए इस्तेमाल किया 'गंगूबाई' का यह सीन

Sat, 18 Jun 2022 06:16 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 18 Jun 2022 06:16 PM IST
विज्ञापन
Pakistani Restaurant: used Alia Bhatt scene from Gangubai Kathiawadi for promotions got trolled
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम

भारत पाकिस्तान के रिश्तों से कोई अनजान नहीं है। पाकिस्तान की तरफ से अक्सर बॉर्डर पर नियमों का उल्लंघन किया जाता है, जो अब आम हो चुका है। लेकिन इस बार पाकिस्तान की तरफ से एक ऐसी हरकत की गई है, जिसके बाद एक बार फिर उसपर हमारे देश के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लग रहा है। दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान के एक रेस्टोरेंट की बहुत ही शर्मनाक हरकत सामने आई है, जिसके बाद वह रेस्टोरेंट विवादों में आ गया है। कराची स्थित इस रेस्टोरेंट ने बॉलीवुड फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के एक सीन को सोशल मीडिया पर अपलोड किया है,जिसमें आलिया भट्ट अपने रोल के हिसाब से एक्शन करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसपर जमकर विवाद भी हो रहा है।

Pakistani Restaurant: used Alia Bhatt scene from Gangubai Kathiawadi for promotions got trolled
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया के सीन का गलत इस्तेमाल  
पाकिस्तान के रेस्टोरेंट ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट की हिट फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के एक सीन को लोगों को ऑफर देने के लिए इस्तेमाल किया है। इस क्लिप को शेयर करने के पीछे रेस्टोरेंट का इरादा पुरुष ग्राहकों को आकर्षित करना है। इतना ही नहीं रेस्टोरेंट ने जारी की गई इस वीडियो में पुरुष ग्राहकों के लिए 25 फीसदी की छूट का भी एलान किया है। दरअसल, आलिया ने इस फिल्म में एक वेश्या का किरदार निभाया था। बाद में वह अपनी समुदाय की औरतों के लिए एक मसीहा बन जाती हैं। इस सीन का इस्तेमाल फिल्म में पुरुषों को रिझाने के लिए किया गया है, जिसे कराची के इस रेस्टोरेंट ने अब अपनी पब्लिसिटी के लिए इस्तेमाल किया है।

Pakistani Restaurant: used Alia Bhatt scene from Gangubai Kathiawadi for promotions got trolled
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

इतनी छूट का किया वादा
कराची के स्विंग रेस्टोरेंट ने आलिया भट्ट के इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए पुरुषों को एक ऑफर भी दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में बहुत ही निचले स्तर की भाषा का इस्तेमाल करते हुए लिखा, 'आजा न राजा, किसका इंतजार है?' रेस्टोरेंट द्वारा की गई इस हरकत के बाद उसे बुरी तरह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे बहुत ही घटिया हरकत बता रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Swing 🌸 (@swing.khi)

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani Restaurant: used Alia Bhatt scene from Gangubai Kathiawadi for promotions got trolled
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

नेटिजन्स ने सिखाया पाठ 
इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर विवाद हो रहा है। यूजर्स को रेस्टोरेंट का यह ग्राहकों को लुभाने का तरीका बिल्कुल पसंद नहीं आया और वह लोग लगातार रेस्टोरेंट मालिकों को फटकार लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आपको हकीकत में यह दिखाने की जरूरत है कि आपके यहां पर क्या सर्व किया जाता है। आप जो कुछ भी पेश कर रहे हैं उसके लिए इस सीन का इस्तेमाल करना सही नहीं है।"  इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा, "आपको इस तरह की घटिया हरकत करने की बिल्कुल जरूरत नहीं थी।" हालांकि इतनी आलोचना होने के बाद भी रेस्टोरेंट ने अभी तक इस वीडियो को अपने इंस्टा हैंडल से नहीं हटाया है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed