फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Iman Ali: पहली फिल्म और झटका...जब अचानक दिखना हुआ बंद, गंभीर बीमारी से जूझते हुए इमान अली बनीं हिट एक्ट्रेस

Thu, 20 Oct 2022 12:11 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 20 Oct 2022 12:11 PM IST
विज्ञापन
pakistani top actress iman ali talk about her disease multiple sclerosis
इमान अली - फोटो : social media

सितारे जब पर्दे पर उतरते हैं तो बस लोग उनकी पर्सनैलिटी, स्टाइल को देखते रह जाते हैं लेकिन इस दौरान उनकी तकलीफ का अंदाजा शायद ही किसी को होता हो। कई बार सितारे बहुत सी गंभीर दिक्कतों से जूझ रहे होते हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं इमान अली, जिनकी गिनती पाकिस्तान की खूबसूरत और टॉप एक्ट्रेस में की जाती है। कम ही लोगों को पता होगा कि एक दम फिट दिखने वाली इमान अली भी एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं।

pakistani top actress iman ali talk about her disease multiple sclerosis
इमान अली - फोटो : social media

इमान अली ने बतौर अभिनेत्री फिल्म 'खुदा के लिए' से शुरुआत की थी। यह फिल्म एक्ट्रेस के करियर में बड़ा ब्रेक साबित हुई और इसी के साथ अभिनेत्री को बड़ा झटका भी लगा। फिल्म की शूटिंग के दौरान अचानक एक्ट्रेस को दिखना बंद हो गया। इसके बाद जब इमान अली ने जांच करवाई तो पता चला कि उन्हें ' मल्टीपल स्क्लेरोसिस' नाम की बीमारी है। जिसमें शरीर नम पड़ जाता है और इंसान को एक साइड से दिखना बंद हो जाता है।

pakistani top actress iman ali talk about her disease multiple sclerosis
इमान अली - फोटो : social media

अभिनेत्री इमान अली के लिए ये खबर किसी झटके से कम नहीं थी लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। एक्ट्रेस ने अपनी इस बीमारी से फाइट करते हुए ही लगातार अपने काम पर फोकस किया और अपने करियर को ऊंचाई तक लेकर गईं। आज एक्ट्रेस प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों तरह से एक खुशहाल लाइफ जी रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
pakistani top actress iman ali talk about her disease multiple sclerosis
इमान अली - फोटो : social media

इस बीमारी की वजह से भी उठानी पड़ी दिक्कत
'मल्टीपल स्क्लेरोसिस' के साथ ही इमान अली को बचपन से नेजल (नाक से संबंधित बीमारी) की समस्या है। यही कारण है कि उनका बोलने का तरीका भी काफी अलग है, यहां तक कि इस वजह से एक्ट्रेस का मुंह भी पूरा बंद नहीं हो पाता है। कई बार लोगों को लगता है कि उन्होंने नशा किया हुआ है लेकिन एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेत्री ने अपनी इस बीमारी के बारे में जिक्र किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed