फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: रमेश तौरानी ने रखी भव्य दिवाली पार्टी, कटरीना-विक्की समेत कई सितारों ने की शिरकत

Thu, 20 Oct 2022 11:32 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 20 Oct 2022 11:32 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2022: Ramesh taurani hosts party Vicky Katrina Kaif Riteish Deshmukh Genelia and other stars joined
विक्की कौशल-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

दीपावली का त्योहार नजदीक है। हर ओर इस पर्व की रौनक दिखाई दे रही है। बॉलीवुड में भी दिवाली का जश्न शुरू हो चुका है। तमाम सितारे दिवाली पार्टी होस्ट कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना ने प्री-दिवाली पार्टी होस्ट की थी। फिर, कृति सेनन ने दिवाली पार्टी दी। वहीं, बॉलीवुड के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी भी दिवाली पार्टी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने भव्य अंदाज में दिवाली की पार्टी आयोजित की, जिसमें कटरीना कैफ और विक्की कौशल समेत तमाम सितारों ने शिरकत की।

Diwali 2022: Ramesh taurani hosts party Vicky Katrina Kaif Riteish Deshmukh Genelia and other stars joined
विक्की कौशल-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

हर साल की तरह दी शानदार पार्टी
बता दें कि रमेश तौरानी हर साल धूमधाम से दिवाली मनाते हैं। वह सितारों को पार्टी देते हैं। हर साल की तरह इस साल भी रमेश तौरानी ने अपने घर दीवाली पार्टी का आयोजन किया। इसी के साथ उन्होंने कैमरे के सामने पोज दिए जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है। पार्टी में विक्की कौशल अपनी पत्नी और एक्ट्रेस कटरीना कैफ के साथ शिरकत करने पहुंचे। कटरीना लाल रंग के शरारा में नजर आईं। तो वहीं विक्की ब्लू कुर्ते और व्हाइट पजामे में नजर आए।

अनुष्का सेन के कातिलाना लुक पर फैंस हुए फिदा

Diwali 2022: Ramesh taurani hosts party Vicky Katrina Kaif Riteish Deshmukh Genelia and other stars joined
रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया

मैचिंग कपड़ों में पहुंचे रितेश-जेनेलिया
बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी इस पार्टी में शामिल हुए। दोनों के आउटफिट्स चर्चा में हैं। रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में जेनेलिया ब्लू और व्हाइट लहंगे में नजर आई तो वहीं रितेश भी लाइट ब्लू कुर्ते पजामे में हैंडसम नजर आए।

Urvashi Rautela: उर्वशी ने पूछा- दिवाली ऑस्ट्रेलिया में मनाऊं या भारत में, यूजर्स बोले- पहले पंत को मना लो

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2022: Ramesh taurani hosts party Vicky Katrina Kaif Riteish Deshmukh Genelia and other stars joined
कार्तिक आर्यन-रमेश तौरानी, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक का अंदाज सबसे जुदा
इस पार्टी में अभिनेता कार्तिक आर्यन भी पहुंचे। ऑफ-व्हाइट कुर्ते पजामे में वह शानदार नजर आए। वह रमेश तौरानी के साथ पोज देते हुए देखे गए। इस पार्टी में एक्ट्रेस कृति भी अपनी बहन के साथ शामिल हुईं। कृति ने ब्लैक सूट पहना हुआ था और उनकी बहन नुपूर सेनन रेड लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

Jamai Raja: अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म जमाई राजा के 32 साल पूरे, रीमेक की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
Diwali 2022: Ramesh taurani hosts party Vicky Katrina Kaif Riteish Deshmukh Genelia and other stars joined
शिल्पा शेट्टी-शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

शहनाज और शिल्पा शेट्टी का निराला अंदाज
रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में शहनाज गिल ने भी खूब रंग जमाया। वह ब्लैक कलर की साड़ी में पहुंची। स्वीट और सिंपल लुक में शहनाज काफी एलीगेंट नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी का दिवाली लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है। शिल्पा शेट्टी फ्यूजन लुक में नजर आईं, जिसमें उन्होंने साड़ी को बेल्ट के साथ कैरी किया है।

Celebs Diwali Party: कृति सेनन ने होस्ट की दिवाली पार्टी, बॉलीवुड सितारों का लगा जमावड़ा, देखें तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed