बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'भेड़िया' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन ही अभिनेता की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों की ओर से बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वह एकदम अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। वहीं, आज हम आपको अभिनेता की जिंदगी से जुड़े एक ऐसे किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जान आप भी हैरान होंगे। तो चलिए बताते हैं आपको वरुण धवन और उनके भाई रोहित धवन से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा...
Thursday Throwback: जब वरुण धवन को बड़े भाई रोहित ने मारे थे छह जोरदार थप्पड़, दंग रह गए थे अभिनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, वरुण धवन को अपने बड़े भाई रोहित धवन से एक लड़की की वजह से एक या दो नहीं बल्कि छह जोरदार थप्पड़ पड़े थे। वरुण धवन ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद ही इस बात का खुलासा किया था। वरुण अपने भाई के साथ बहुत ही अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। वरुण ने बताया, 'मैं एक बार एक लड़की के साथ कमरे में था और बाहर से दरवाजा बजा। वरुण को पता चला कि रोहित वहां पहुंचे हैं, तो उनकी सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। जैसे ही वरुण ने दरवाजा खोला भाई से उन्हें जोरदार थप्पड़ पड़ा।
Celebs Caused Ruckus: किसी ने मारा थप्पड़ तो कोई दे चुका है गाली, जब फिल्मों के सेट पर सितारों ने मचाया बवाल
इसके आगे वरुण ने बताया, 'जैसे-जैसे हम फ्लोर से नीचे आ रहे थे, मेरा भाई एक-एक करके मुझे थप्पड़ मारता जा रहा है। ऐसे करते हुए बड़े भाई ने मुझे छह फ्लोर तक आते-आते छह थप्पड़ मारे। मैं ये सब देखकर दंग रह गया था। मैंने रोहित से कहा कि अब तो इतना मार लिया है, तो मम्मी-पापा को इस बारे में कुछ मत बताना। लेकिन उसने सीधे मम्मी-पापा को मेरी शिकायत लगाई।'
Allu Arjun-Ram Charan: बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे अल्लू अर्जुन और राम चरण, फिल्म का नाम भी हो गया तय!
रोहित धवन ने अपने पिता डेविड धवन और मां को इस बारे में बताते हुए कहा कि ये मेरा नाम खराब कर रहा है। लड़की थी इसके रूम में। इस पर मैंने कहा कि क्या नाम खराब कर रहा हूं, तू मेरे से सिर्फ चार साल बड़ा है। वरुण ने ये किस्सा अपने पिता डेविड धवन के साथ 'कुली नंबर 1' के प्रमोशन के दौरान बताया था, जिसे सुनकर वह भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए थे।
Phone Bhoot: फिल्म के प्रमोशन इवेंट में कटरीना ने किया भंगड़ा, फैंस बोले-पंजाबी मुंडे से शादी कर यह तो बनता है
बता दें कि वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' में वह कृति सेनन के साथ नजर आने वाली हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल भी मुख्य भूमिका में है।अमर कौशिक द्वारा निर्देशित 'भेड़िया' 25 नवंबर को हिंदी, तेलुगू और तमिल में 2 डी और 3 डी में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Bhediya Trailer: जंगल में कांड करते दिखेंगे वरुण धवन, 'भेड़िया' का ट्रेलर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे