{"_id":"5d84b12f8ebc3e016e027ef3","slug":"pal-pal-dil-ke-pass-screening-sunny-deol-wife-pooja-deol-spotted-huge-transformation-in-35-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"35 साल में कितना बदल गईं सनी देओल की पत्नी, बेटे की फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचीं ऐसे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
35 साल में कितना बदल गईं सनी देओल की पत्नी, बेटे की फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचीं ऐसे
देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी यानी कि सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) की पहली फिल्म रिलीज हो गई है। इस फिल्म का नाम 'पल पल दिल के पास' है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग पर पूरा देओल परिवार एक साथ पहुंचा। इस मौके पर जिस हस्ती पर सबकी निगाहें आकर टिकीं वह सनी देओल की पत्नी पूजा देओल हैं। पूजा देओल (Pooja Deol) लाइम लाइट से दूर रहती हैं लेकिन बेटी के डेब्यू फिल्म की स्क्रीनिंग पर स्पॉट हुईं।
2 of 5
Pooja Deol and Sunny Deol
- फोटो : twitter
करण की डेब्यू फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान पूजा देओल के लुक्स में काफी बदलाव नजर आए। अब जरा पूजा की इस तस्वीर को देखिए इस तस्वीर में पूजा सलवार सूट में सनी के साथ नजर आ रही हैं। पूजा की अब की और पहले की तस्वीर की तुलना करने पर आपको अंतर साफ नजर आएगा। पूजा मीडिया के सामने आने से हमेशा बचती हैं।
3 of 5
पूजा देओल, सनी देओल, प्रकाश कौर
- फोटो : amar ujala
इस खास मौके पर पूजा देओल काली शर्ट और जींस में स्पॉट हुईं। तस्वीरों में पूजा बेहद खुश नजर आ रही हैं। खास बात है कि पूजा के साथ उनकी सास प्रकाश कौर भी दिखाई दीं। प्रकाश कौर धर्मेंद्र की पहली पत्नी हैं। बहू की तरह प्रकाश भी कैमरे से दूरी बनाकर रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sunny deol and pooja deol
- फोटो : file photo
सनी देओल और पूजा देओल साल 1984 में शादी के बंधन में बंधे। दोनों के दो बच्चे हैं करण देओल और राजवीर देओल। पोते की पहली फिल्म के स्क्रीनिंग में धर्मेंद्र भी खास अंदाज में नजर आए। पिछले दिनों धर्मेंद्र ने भी फिल्म का प्रमोशन किया था और वो कई टेलीविजन शो में पहुंचे। प्रमोशन के दौरान धर्मेंद्र कई बार भावुक भी हुए।
विज्ञापन
5 of 5
Pal Pal Dil Ke Pass poster
- फोटो : file photo
'पल पल दिल के पास' फिल्म में करण देओल के साथ सहर बाम्बा ने डेब्यू किया है। इस फिल्म का निर्देशन सनी देओल ने किया है। धर्मेंद्र और सनी देओल को तो लोगों ने खूब प्यार दिया ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि करण प्रशंसकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।