फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palak Muchhal Wedding: पलक मुछाल की मेहंदी सेरेमनी का वीडियो आया सामने, नीले लहंगे में लगीं बेहद खूबसूरत

Fri, 04 Nov 2022 09:28 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 04 Nov 2022 09:28 PM IST
विज्ञापन
Palak Muchhal Mehndi Ceremony Video singer will tie knot with music composer Mithun Sharma
पलक मुछाल मेहंदी सेरेमनी - फोटो : social media

मशहूर गायिका पलक मुछाल के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है। हल्दी के बाद अब पलक के हाथों में पिया के नाम की मेहंदी भी सजने वाली है। गायिका की मेहंदी सेरेमनी का वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें उन्हें चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट लिए वेन्यू पर एंट्री करते देखा जा सकता है। वीडियो में पलक के चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखी जा सकती है।


 

Debina Bonnerjee: मैटरनिटी फोटोशूट कराने पर ट्रोल हुईं देबीना बनर्जी, लोग बोले- शर्म करो, तुम सीता जी बनी थीं

Palak Muchhal Mehndi Ceremony Video singer will tie knot with music composer Mithun Sharma
पलक मुछाल मेहंदी सेरेमनी - फोटो : social media

पलक मुछाल के मेहंदी सेरेमनी का वीडियो पैपराजी पेज वायरल भयानी से साझा किया गया है। इस खास मौके पर पलक ने स्पेयर ब्लू कलर का लहंगा चुना, जिस  पर सिल्वर कलर की खूबसूरत कढ़ाई की गई थी। गले में नेकलेस और माथे पर मांग टीका लगाए मुस्कुराती हुए पलक मुछाल अपनी मेहंदी सेरेमनी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Palak Muchhal Mehndi Ceremony Video singer will tie knot with music composer Mithun Sharma
पलक मुछाल मेहंदी सेरेमनी - फोटो : social media

पलक ने अपने जीवन साथी के रूप में संगीतकार मिथुन शर्मा को चुना है। दोनों 6 नवंबर 2022 को विवाह सूत्र में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी की थीम राजस्थानी रखी गई है। पलक मुछाल वैसे तो मूल रूप से इंदौर की हैं, लेकिन उनकी पलक शादी मुंबई में होने जा रही है। जिसमें करीबी रिश्तेदारों से लेकर इंडस्ट्री के दोस्त भी शामिल होंगे।
 

Avengers: पुलिस ने सुपरहीरो बनकर ड्रग डीलर्स को पकड़ा, स्पाइडर मैन और कैप्टन अमेरिका की ड्रेस में मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
Palak Muchhal Mehndi Ceremony Video singer will tie knot with music composer Mithun Sharma
पलक मुछाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बात करें पलक के करियर की तो पलक मुछाल ने सिंगिंग की दुनिया में अपनी काबिलियत के दम पर एक अलग मुकाम बनाया है। उनके भाई पलाश मुछाल भी संगीत से ही जुड़े हैं। पलक मुछाल ने बेहद कम उम्र में गाना शुरू कर दिया था। वह महज चार साल की उम्र में ही कल्याणजी-आनंदजी लिटिल स्टार की सदस्य बन गई थीं। पलक के कुछ प्रसिद्ध गानों में एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी का गाना कौन तुझे, रुस्तम का गाना देखा हजारों दफा, आशिकी 2 का गाना चाहूं मैं या न, सनम रे का गाना हुआ है आज पहली बार, गब्बर इज बैक का गाना तेरी मेरी कहानी आदि शामिल हैं।
 

YRF Talent: हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े ब्रांड ने छोड़ा यशराज फिल्म्स का हाथ, जानिए कैसे बिगड़े दोनों के रिश्ते

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed