{"_id":"6277c2647b14657ad06e6689","slug":"palak-tiwari-and-ibrahim-ali-khan-spotted-together-video-goes-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Viral: अफेयर की खबरों के बीच एक बार फिर इब्राहिम अली खान के साथ दिखीं पलक तिवारी, लोगों ने पूछा- ये चक्कर क्या है?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Viral: अफेयर की खबरों के बीच एक बार फिर इब्राहिम अली खान के साथ दिखीं पलक तिवारी, लोगों ने पूछा- ये चक्कर क्या है?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 08 May 2022 06:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
पलक तिवारी, इब्राहिम अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित स्टारकिड में से एक हैं। पिछले दिनों उन्हें सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ स्पॉट किया गया था, तो उन्हें अपना चेहरा छुपाने को लेकर ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था। वहीं, दोनों के अफेयर की खबरें भी सामने आने लगी थीं। अब एक बार फिर दोनों को साथ में स्पॉट किया गया, लेकिन इस बार पलक ने अपना चेहरा नहीं छुपाया था। अब दोनों के फोटो और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
2 of 4
पलक तिवारी, इब्राहिम अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पलक और इब्राहिम एक रेस्तरां से अपने दोस्तों के साथ बाहर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। पलक पैपराजी को देर होने की बाद कहकर जल्दी निकल गईं तो इब्राहिम अपने दोस्तों के साथ कार में दिखाई दिए। पलक ने व्हाइट क्रॉप टॉप, ग्रे जैकेट और ग्रीन स्कर्ट में काफी बढ़िया दिख रही थीं। वहीं, इब्राहिम व्हाइट शर्ट और डेनिम जींस में काफी हैंडसम लग रहे थे।
दोनों को एक बार फिर साथ में देखकर लोग ये सवाल करने लगे हैं कि क्या दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होते दोनों के फोटो और वीडियो पर कमेंट करके वह पूछ रहे हैं कि क्या सच में दोनों रिलेशनशिप में आ गए हैं तो एक ने लिखा कि ये क्या चक्कर है, लगता है दोनों डेटिंग कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पलक तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि अभी कुछ दिनों पहले ही एक इंटरव्यू में पलक तिवारी ने इब्राहिम के साथ अफेयर की खबरों पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि हम दोनों सिर्फ दोस्त हैं। लोग कुछ भी कह रहे हैं, मैं इस पर ध्यान नहीं देती। हम दोनों अकेले नहीं अपने पूरे दोस्तों के ग्रुप के साथ थे, लेकिन लोगों को यहीं कहानी पसंद आई और उन्होंने वैसा ही सोचा। वहीं, अपने मुंह छुपाने को लेकर पलक ने बताया था कि वह अपनी मां की वजह से ऐसा कर रही थीं क्योंकि उन्हें घर जाने में देर हो गई थी और मां को कह चुकी थीं कि रास्ते में ट्रैफिक है इसलिए देर हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।