फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanjay Dutt: संजय दत्त ने सिनेमा में पूरे किए 41 साल, फोटो शेयर कर 'रॉकी' से लेकर 'अधीरा' के बारे में लिखी खास बात

Sun, 08 May 2022 06:42 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 08 May 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt complete 41 years in cinema thanks fans with special post on throwback pic
sanjay dutt - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त को बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'बाबा' कहा जाता है। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के कई सेलेब्स भी अभिनेता को यही कहकर सम्मान देते हैं।  उनका अंदाज फैंस को दीवाना कर देता है। वह एक ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने सिर्फ हीरो बनकर ही नहीं बल्कि विलेन बनकर भी फैंस का दिल जीता है। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत साल 1981 में आई फिल्म 'रॉकी' से की थी और अब संजय दत्त को बॉलीवुड इंडस्ट्री में 41 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर अभिनेता ने फैंस के लिए एक स्पेशल पोस्ट किया है।



 

Sanjay Dutt complete 41 years in cinema thanks fans with special post on throwback pic
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त ने सिनेमा में अपने चार दशक पूरे करने पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर उनकी डेब्यू फिल्म 'रॉकी' की है, जिसमें अभिनेता अपने रॉक स्टार की भूमिका में दिख रहे हैं। उन्होंने गोल्डन और ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है और सिर पर मैचिंग बैंड पहना हुआ है। इस तस्वीर के साथ संजय दत्त ने एक कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने फिल्म 'रॉकी' से लेकर 'केजीएफ 2' तक की बात की है। 

View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

Sanjay Dutt complete 41 years in cinema thanks fans with special post on throwback pic
संजय दत्त - फोटो : Instagram

संजय दत्त ने कैप्शन में लिखा, '4 दशक + 1 साल निश्चित रूप से जीवन भर की एक यात्रा है। आप सभी ने मुझे रॉकी के रूप में फिर और अब अधीरा के रूप में जो प्यार दिया, उसके लिए धन्यवाद। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों का मनोरंजन करता रहूंगा। सिनेमा के 41 साल।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt complete 41 years in cinema thanks fans with special post on throwback pic
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

केजीएफ 2 में विलेन बने थे अभिनेता
संजय दत्त आखिरी बार फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में अधीरा के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में अभिनेता विलेन के रूप में थे, जिसका सामना रॉकी भाई यानी यश से हुआ था। फिल्म में दोनों की टक्कर को फैंस ने खूब पसंद किया। फैंस ने फिल्म में जितना रॉकी भाई को प्यार दिया है उतना ही अधीरा को भी पसंद किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। 

विज्ञापन
Sanjay Dutt complete 41 years in cinema thanks fans with special post on throwback pic
संजय दत्त की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram

इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त फिल्म 'पृथ्वीराज' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और सोनू सूद भी हैं। इसके अलावा संजय दत्त फिल्म 'शमशेरा' में रणबीर कपूर और वाणी कपूर के साथ काम करते नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed