टीवी की खूबसूरत अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी किसी भी मायने में अपनी मां से कम नहीं हैं। पलक चाहे टीवी से दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर उनके नाम के चर्चे होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली पलक अक्सर फैंस के साथ अपने अलग-अलग लुक्स साझा करती रहती हैं। पलक के फैंस उनको हर लुक में देखना पसंद करते हैं और उनपर खूब प्यार लुटाते हैं। आए दिन अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें साझा करने वाली पलक ने बीते दिन भी अपनी कुछ सेंसेशनल तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। अभिनेत्री की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Palak Tiwari Photos: पलक तिवारी ने दिखाया अपना बोल्ड अंदाज, ब्लैक ड्रेस में देख दीवाने हुए फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग रखने वाली पलक तिवारी का फैशन सेंस किसी भी अभिनेत्री को टक्कर दे सकता है। हाल ही में पलक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह एक बार फिर बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में पलक ऑफ शोल्डर ब्लैक ड्रेस पहने तरह-तरह के पोज देती दिखाई दे रही हैं। साझा की गई कुछ तस्वीरों में पलक बालकनी में खड़े होकर अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनका यह बोल्ड लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है और फैंस लगातार उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं।
लेटेस्ट तस्वीरों में पलक ब्लैक कलर की टाइट फिटिंग पैंट्स के साथ ऑफ शोल्डर टॉप पहने नजर आ रही हैं। अपने इस बोल्ड लुक को कंप्लीट करने के लिए पलक ने स्मोकी बोल्ड ड्रामेटिक आई मेकअप कर रखा है, जिसमें वह कमाल की खूबसूरत लग रही हैं। अभिनेत्री की तस्वीरों पर उनके फैंस उनकी खूबसूरती तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'खूबसूरत।' दूसरे ने लिखा, 'बहुत ही चार्मिंग।' वहीं कुछ अभिनेत्री की तस्वीरों पर कमेंट बॉक्स में फायर और हार्ट इमेजी ड्रॉप कर रहे हैं।
श्वेता तिवारी की बेटी पलक के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पॉपुलर पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के साथ काम करती दिखाई दे चुकी हैं। पलक और हार्डी की जोड़ी म्यूजिक वीडियो ‘बिजली’ में नजर आई थी। उनका यह गाना सुपरहिट साबित हुआ था। यह गाना हिट हो जाने बाद अब खबरें आ रही हैं कि पलक तिवारी जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं।