फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karthikeya 2 Day 6: 'कार्तिकेय 2' को मिला जन्माष्टमी की छुट्टी का फायदा, कितनी हुई कमाई, जानिए

Fri, 19 Aug 2022 06:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 19 Aug 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
Karthikeya 2 Day 6 Box office collections: Nikhil Siddhartha starrer wovie growing bigger across the country
कार्तिकेय 2 - फोटो : social media

निखिल सिद्धार्थ की तेलुगू फिल्म 'कार्तिकेय 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म हर गुजरते दिन के साथ कमाल कर रही है। अपनी रिलीज के छठे दिन फिल्म के कलेक्शन में इजाफा देखा गया है। इतना ही नहीं, हिंदी बेल्ट में फिल्म को पसंद करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि जन्माष्टमी के पर्व को ध्यान में रखते हुए फिल्म की स्क्रीन बढ़ा दी गईं। आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' के दो दिन बाद यानी 13 अगस्त 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने छठे दिन शानदार कलेक्शन किया है।

Karthikeya 2 Day 6 Box office collections: Nikhil Siddhartha starrer wovie growing bigger across the country
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी बेल्ट में भी 'कार्तिकेय 2' का प्रदर्शन शानदार चल रहा है। हिंदी भाषी क्षेत्र में पहले दिन यह फिल्म 50 स्क्रीन के साथ रिलीज हुई थी। मगर, छठे दिन स्क्रीन्स की संख्या बढ़ाकर 1000 कर दी गई। इस बात की जानकारी खुद निखिल सिंद्धार्थ ने ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि हिंदी 1000 स्क्रीन्स पर करीब 3000 शो देखे जा रहे हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हिंदी क्षेत्रों में फिल्म का क्रेज किस कदर बढ़ रहा है।

Karthikeya 2 Day 6 Box office collections: Nikhil Siddhartha starrer wovie growing bigger across the country
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

छठे दिन तेलुगु भाषी क्षेत्रों में फिल्म ने करीब 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि हिंदी बेल्ट में 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'कार्तिकेय 2' ने अपनी रिलीज के छठे दिन सभी भाषाओं को मिलाकर भारत में 4 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया है। फिल्म अब तक कुल 40 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलता भी दिख रहा है, लिहाजा अगले दो दिनों में इसके कलेक्शन में और इजाफा होगा। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 'कार्तिकेय 2' सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी शानदार जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूएसए में फिल्म 1 मिलियन डॉलर के कलेक्शन की ओर बढ़ रही है। चारों ओर हो रही फिल्म की तारीफों को देखते हुए मेकर्स इसे कनाडा समेत कुछ अन्य देशों में भी रिलीज कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karthikeya 2 Day 6 Box office collections: Nikhil Siddhartha starrer wovie growing bigger across the country
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चंदू मोंडेती के निर्देशन में बनी फिल्म का प्रदर्शन हर दिन बेहतर हो रहा है। बता दें कि यह एडवेंचर थ्रिलर फिल्म 2014 में आई फिल्म 'कार्तिकेय' का सीक्वल है। इसमें निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेश्वरन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा अनुपम खेर, श्रीनिवास रेड्डी, हर्ष चेमुदु और आदित्य मेनन ने भी अहम किरदार अदा किए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed