फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Panchayat Season 2 Trailer: मुश्किलों में फिर फंसेंगे अभिषेक, रिलीज हुआ 'पंचायत 2' का मजेदार ट्रेलर, आपने देखा?

Mon, 09 May 2022 07:20 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 09 May 2022 07:20 PM IST
विज्ञापन
Panchayat season 2 trailer out now Jitendra kumar neena gupta web series will release on amazon prime show video
panchayat 2 trailer - फोटो : सोशल मीडिया

'पंचायत' अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज है, जिसके पहले सीजन को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया और अब हर कोई इस सीरीज के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वेब सीरीज को पसंद करने वाले दर्शकों के बीच 'पंचायत 2' का जबरदस्त बज बना हुआ है और इस इंतजार को मेकर्स ने थोड़ा कम कर दिया है। मेकर्स की तरफ से 'पंचायत 2' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जो काफी मजेदार है। 

Panchayat season 2 trailer out now Jitendra kumar neena gupta web series will release on amazon prime show video
panchayat 2 trailer - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है ट्रेलर में?
'पंचायत 2' के ट्रेलर को देखकर साफ पता चल रहा है कि पहले सीजन की तरह दूसरे सीजन में भी काफी सारा मसाला होने वाला है, जो दर्शकों को पसंद आएगा। ट्रेलर की शुरुआत पंचायत के ऑफिस से होती है जहां गांव में लग रहे सीसीटीवी कैमरे की स्क्रीन है और इन कैमरे को लगाने की तैयारी चल रही है। 2 मिनट 36 सेकंड के इस ट्रेलर में अभिषेक (जितेंद्र कुमार) की कठिन लेकिन मजेदार यात्रा को दिखाया जा रहा है। लेकिन ट्रेलर में ये भी चीज देखने को मिल रही है कि कैसे पंचायत सचिव अभिषेक की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।

Panchayat season 2 trailer out now Jitendra kumar neena gupta web series will release on amazon prime show video
पंचायत वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

क्या था पहले सीजन में?
'पंचायत' का पहला सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था और लॉकडाउन की वजह से इसे भारी संख्या में देखा था। एक सच्चाई ये भी है कि इस सीरीज को दर्शकों द्वारा पसंद भी किया गया। पहले सीजन में देखने को मिला था कि इंजीनियरिंग कर चुके अभिषेक त्रिपाठी पंचायत सचिव बनकर फुलेरा गांव आते हैं लेकिन वह यहां की स्थिति देखकर पहले ही दिन नौकरी छोड़ने का मन बना लेते हैं। ऐसे में वह एमबीए करने के लिए CAT की परीक्षा देने की सोचते हैं और इसमें सफल नहीं हो पाते। अब इसके आगे की कहानी दूसरे सीजन में देखने को मिलेगी। दूसरे सीजन में अभिषेक त्रिपाठी की मुलाकात प्रधान मंजू देवी और बृज भूषण दुबे की बेटी रिंकी से दिखाई जाएगी और कहानी दोनों की लव स्टोरी पर आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Panchayat season 2 trailer out now Jitendra kumar neena gupta web series will release on amazon prime show video
panchayat 2 - फोटो : social media

कब आ रही है सीरीज?
'पंचायत' का दूसरा सीजन 20 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। इस सीरीज का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा द्वारा किया गया है और इसमें जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव और नीना गुप्ता जैसे शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed