फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया के दोषियों को चौराहे पर फांसी दी जानी चाहिए: कंगना रनौत

Wed, 22 Jan 2020 11:27 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 22 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
panga actress Kangana Ranaut said Nirbhaya convicts should be hanged
kangana ranaut - फोटो : social media

अपनी फिल्मों से ठीक पहले समाज में मची हलचल पर अपनी राय रखने के मामले में मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत भी दीपिका पादुकोण की राह चल निकली हैं। कंगना ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर निर्भया के हत्यारों को फांसी दिए जाने में हो रही देरी पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि निर्भया के दोषियों को जेल में नही बीच चौराहे पर फांसी दी जानी चाहिए।



panga actress Kangana Ranaut said Nirbhaya convicts should be hanged
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने कहा कि जो शख्स बलात्कार कर रहा है, इस तरह की हरकतें कर पा रहा हैं तो सबसे पहले तो वह अवयस्क है ही नहीं. ऐसे लोगो को चौराहे पर मारना चाहिए उनको वहां फांसी पर लटकाना चाहिए ताकि लोगों को पता चले कि बलात्कार की सजा क्या होती है।  मशहूर वकील इंदिरा जयसिंह के निर्भया के दोषियों को माफ कर देने की अपील पर भी कंगना बहुत गुस्से में दिखीं। कंगना ने कहा कि इन्हें इन दोषियों के साथ चाल दिन जेल में रखा जाना चाहिए। ऐसी औरतो की कोख से ही ऐसे वहशी दरिंदे जन्म लेते हैं।

panga actress Kangana Ranaut said Nirbhaya convicts should be hanged
फिल्म पंगा का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं सैफ और दीपिका पर दिए बयान पर कंगना ने कहा, 'मैंने उन्हें कोई खरी-खोटी नहीं सुनाई और न ही उनपर भड़की थी। जिस तरह उन्होंने अपनी बातें रखी थी ठीक उसी तरह से मैंने भी अपनी बात रखी। हालांकि लोगों को यही चाहिए होता है। हमारे देश में लोग ऐसी ही खबरों को पढ़ना चाहते हैं। रही मेरी बात तो मैं किसी भी मुद्दे से बोलने से नहीं कतराती हूं मुझसे जब सवाल पूछा जाएगा मैं उसपर जवाब दूंगी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
panga actress Kangana Ranaut said Nirbhaya convicts should be hanged
फिल्म पंगा का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' 24 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं। लंबे समय से फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त कलाकारों कंगना, ऋचा चड्ढा, नीना गुप्ता, जस्सी गिल और निर्देशक अश्विनी अय्यर आदि ने बुधवार की रात अपने अनुभव साझा किए और यह उम्मीद जताई की इस फिल्म का समाज के हर वर्ग पर असर पड़ेगा।

पढ़ें: शबाना आजमी की तबीयत पर बोले जावेद अख्तर, 'जल्द ठीक हो रही हैं अभिनेत्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed