फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शबाना आजमी की तबीयत पर बोले जावेद अख्तर, 'जल्द ठीक हो रही हैं अभिनेत्री'

Wed, 22 Jan 2020 10:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 22 Jan 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
Shabana Azmi health update she is recovering well said Javed Akhtar
Shabana Azmi, Javed Akhtar - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी बीते दिनों मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई थीं। जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (केडीएएच) में भर्ती कराया गया। इसके बाद से कई फिल्मी हस्तियां उनकी तबीयत का हाल लेने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान सभी ने उनकी तबीयत के बारे में भी बताया। अब शबाना आजमी के पति और दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने उनकी तबीयत से जुड़ा ताजा बयान जारी किया है। 

Shabana Azmi health update she is recovering well said Javed Akhtar
शबाना आजमी - फोटो : फिल्मफेयर

न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के अनुसार जावेद अख्तर ने कहा कि शबाना आजमी पहले से बहुत बेहतर हैं। उन्हें गुरुवार तक सामान्य रूम में शिफ्ट किया जा सकता है। इसके साथ ही जावेद अख्तर ने कहा है कि हमारा परिवार उन सभी दोस्तों और चाहने वालों का शुक्रिया अदा करता है जिन्होंने शबाना आजमी के जल्द ठीक होने की कामना की। इसलिए आप सभी को बताना चाहूंगा कि वह ठीक हो रही है उम्मीद है कि उन्हें कल तक सामान्य रूम में शिफ्ट कर दिया जाएगा। 

Shabana Azmi health update she is recovering well said Javed Akhtar
Shabana Azmi and Javed Akhtar - फोटो : twitter

गौरतलब है कि 18 जनवरी को अभिनेत्री शबाना आजमी सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थीं। उनकी गाड़ी ट्रक से टकराई। इस दुर्घटना में आजमी को सिर पर चोट लगी थी। अभिनेत्री और उनके कार चालक कमलेश कामत (69) को नवी मुंबई स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें उसी दिन अंधेरी स्थित धीरूभाई अंबानी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shabana Azmi health update she is recovering well said Javed Akhtar
javed akhtar - फोटो : Social Media

शबाना आजमी की कार मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से टकरा गई थी, जिसके बाद ट्रक ड्राइवर ने शबाना आजमी के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस ने भी ड्राइवर अमलेश कामत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। हालांकि पुलिस ने अमलेश को गिरफ्तार नहीं किया। दरअसल खालापुर में ट्रक ड्राइवर ने शबाना आजमी के कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। ट्रक ड्राइवर का आरोप है कि कार ड्राइवर की रैश ड्राइविंग की वजह से कार की मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिसमें शबाना आजमी गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं।

विज्ञापन
Shabana Azmi health update she is recovering well said Javed Akhtar
हादसे में घायल शबाना आजमी - फोटो : Twitter

पुलिस ने शबाना आजमी के ड्राइवर के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन 279 और 337 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं एएनएआई के ट्वीट के मुताबिक पुलिस का कहना है कि चूंकि इस केस में आरोपी को बेल मिल जाती है। इसलिए कार ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। लेकिन नोटिस जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि शबाना को मुंबई के केडीएएच अस्पताल में शिफ्ट करने के बाद कई बॉलीवुड सितारे उनसे मिलने पहुंचे। इन सितारों में अनिल कपूर, तब्बू और अनिल अंबानी का नाम शामिल है। वहीं सोशल मीडिया पर भी पीएम नरेन्द्र मोदी सहित कई लोगों ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है।


पढ़ें: बहुत दर्द में हैं शबाना आजमी, प्रोड्यूसर विपुल शाह ने बताया कैसी है हालत
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed