फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इतने हजार रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे पंकज त्रिपाठी, दो महीने बाद नहीं थे पत्नी के लिए तोहफा खरीदने के पैसे

Sat, 05 Sep 2020 06:33 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 05 Sep 2020 06:33 AM IST
विज्ञापन
Pankaj Tripathi Birthday Special know about Mirzapur actor struggle in bollywood
पंकज त्रिपाठी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपना जन्मदिन पांच सितंबर को मनाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों और वेब सीरीज में अपना बेहतरीन अभिनय दिखाया है। उन्होंने फिल्मी पर्दे पर अब तक कई किरदार किए जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया है। पंकज त्रिपाठी आज बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। जन्मदिन के मौके हम आपको उनकी जिंदगी की कुछ खास बातों से रूबरू करवाते हैं।

Pankaj Tripathi Birthday Special know about Mirzapur actor struggle in bollywood
पंकज त्रिपाठी - फोटो : @TripathiiPankaj

पंकज त्रिपाठी का जन्म बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंद गांव में हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत गांव के छोटे नाटकों से की थी। पंकज त्रिपाठी ने अपने गांव के कई नाटकों में लड़की का किरदार किया था। उनके किरादर को दर्शक खूब पसंद करते थे। बड़े होने के बाद थियेटर से जुड़े रहने के लिए पंकज त्रिपाठी रात में होटल में काम करते थे और सुबह-सुबह थियेटर करते थे। ऐसा उन्होंने करीब दो सालों तक किया था। पंकज त्रिपाठी के पिता उन्हें अभिनय सीखने के लिए पैसे भी नहीं देते थे। 

Pankaj Tripathi Birthday Special know about Mirzapur actor struggle in bollywood
पंकज त्रिपाठी - फोटो : netflix

पंकज त्रिपाठी ने हिंदी से ग्रेजुएशन पूरा किया। कॉलेज में रहते हुए वह राजनीति में काफी सक्रिय थे। वह भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी का हिस्सा थे। कॉलेज में पढ़ते हुए पंकज त्रिपाठी को जेल भी जाना पड़ा था। एक बार वह अपने कॉलेज के छात्रों के आंदोलन का हिस्सा थे, जिसकी वजह से उन्हें करीब एक हफ्ते जेल में रहना पड़ा था। पंकज त्रिपाठी ने मुख्य तौर पर अपने अभिनय का सफर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से शुरू किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Tripathi Birthday Special know about Mirzapur actor struggle in bollywood
पंकज त्रिपाठी - फोटो : @TripathiiPankaj

पंकज त्रिपाठी ने साल 2004 में एनएसडी से अपनी अभिनय की पढ़ाई पूरी की और मुंबई का रुख करने का फैसला किया। अपने एक इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि वह 16 अक्टूबर साल 2004 को 46,000 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे, और 25 दिसंबर 2004 तक उनके जेब में कुल 10,000 रुपये बचे थे। इस दिन को याद करते पंकज त्रिपाठी ने कहा कि वह इस तारीख को कभी नहीं भूलते क्योंकि इस दिन उनकी पत्नी का जन्मदिन होता है और उस दिन उनके पास अपनी पत्नी के लिए न तो तोहफा खरीदने के पैसे था और न ही केक। 

विज्ञापन
Pankaj Tripathi Birthday Special know about Mirzapur actor struggle in bollywood
पंकज त्रिपाठी - फोटो : netflix

पंकज त्रिपाठी को पहला मौका साल 2004 में आई फिल्म रन में मिला था। इस फिल्म में वह बहुत छोटे से किरदार में थे। इसके बाद वह कई फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार में दिखाई दिए, लेकिन उनके करियर में अहम मोड़ साल 2012 में आया। साल 2012 में पंकज त्रिपाठी ने अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में अभिनय किया। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम सुल्तान कुरैशी था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद पंकज त्रिपाठी रातों-रातो मशहूर हो गए। उसके बाद उन्होंने कई शानदार फिल्मों और वेब सीरीज में अभिनय किया। हिंदी भाषा की दो सबसे सुपरहिट वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स और मिर्जापुर में पंकज त्रिपाठी का अभिनय तारीफ के काबिल है। 

पढ़ें: कंगना रनौत ने कहा- 'नौ सितंबर को मुंबई जाऊंगी, हिम्मत हो तो रोक लें'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed