फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के इस एक्टर के ये डायलॉग पढ़ें, इन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलना तो बनता ही था

Fri, 13 Apr 2018 06:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Tripathi get national film award for special Mention in Newton
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी ने 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा कर दी हैं। फिल्म 'न्यूटन' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इन्ही में से एक बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी का नाम है, जिन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए चुना गया है। खास बात यह है कि पंकज को पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का सम्मान मिला है और उनकी जिंदगी का भी यह पहला सबसे बड़ा पुरस्कार है। पंकज त्रिपाठी ने फिल्म 'फुकरे' से लेकर 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' तक अपने अलग-अलग और बेहतरीन रोल से एक्टिंग का लोहा मनवाया है। फिल्मों में उनके किरदार ने उन्हें एक अलग पहचान दी हैै।


राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए चयन होने पर आज हम आपको पंकज त्रिपाठी के वह शानदार डायलॉग बताते जिन्हें उनके फैंस हमेशा पसंद करते हैं। 
Pankaj Tripathi get national film award for special Mention in Newton
फिल्म- गैंग्स ऑफ वासेपुर

इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने एक बदमाश के रोल किया था, जिसका नाम सुल्तान होता है। 'ये वासेपुर है, यहां कबूतर भी एक पंख से उड़ता है और दूसरे से अपनी इज्जत बचाता है।' फिल्म में पंकज त्रिपाठी का यह डायलॉग काफी फैमस है। 
Pankaj Tripathi get national film award for special Mention in Newton
फिल्म- बरेली की बर्फी

बीते साल पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'बरेली की बर्फी' को दर्शकों ने काफी पसंद किया गया। इसमें उनके डायलॉग 'अरे वाह ये तो संडास से लेकर सुशीला तक सब दिख रहा है।' फिल्म काफी कॉमेडी से भरी थी, जिसे दर्शकों ने पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Tripathi get national film award for special Mention in Newton
फिल्म- मांझी द माउंटेन मैन

इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने नेगेटिव रोल किया था। फिल्म उनके द्वारा बोला गया डायलॉग है- 'शुद्ध शाकाहारी, दाल भात तरकारी...सब माल सरकारी।'
विज्ञापन
Pankaj Tripathi get national film award for special Mention in Newton
फिल्म- न्यूटन

'मैं लिख के देता हूं कि कोई नहीं आएगा।' यह डायलॉग पिछले साल आई पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'न्यूटन' का है। इसमें उनके साथ राजकुमार राव नजर आए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed