{"_id":"5d32ef528ebc3e6cda5e74dc","slug":"pankaj-tripathi-start-shooting-his-web-series-mirzapur-season-2-after-complete-schedule-london-shoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में मिर्जापुर सीजन 2 की शुरू हुई शूटिंग, कालीन भैया ने निपटाया लंदन का काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लखनऊ में मिर्जापुर सीजन 2 की शुरू हुई शूटिंग, कालीन भैया ने निपटाया लंदन का काम
Sat, 20 Jul 2019 04:10 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 20 Jul 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
mirzapur kaleen bhaiya
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पंकज त्रिपाठी के लिए यह पूरा साल काफी व्यस्त रहा है। एक के बाद एक लगातार शूटिंग होने के कारण वे पूरे साल व्यस्त रहे हैं। गंभीर रूप से घायल होने और पसलियों में फ्रैक्चर के बावजूद पंकज अपने काम को लेकर काफी प्रतिबद्ध रहे और इस हालत में भी लंदन में फिल्म 83 की शूटिंग जारी रखी।
mirzapur
- फोटो : file photo
लंदन में फिल्म 83 के एक लंबे शेड्यूल को पूरा करने के बाद वे हाल ही में भारत लौटे हैं। यहां आते ही उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट मिर्जापुर 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। मिर्जापुर के पहले भाग को लोगों ने काफी पसंद किया था और लोगों की मांग के बाद ही इसके दूसरे भाग की शूटिंग शुरू की गई है।
Pankaj Tripathi
- फोटो : file photo
लंदन जाने से पहले ही पंकज ने मिर्जापुर के लिए मुंबई में अपने पहले शेड्यूल के लिए शूटिंग पूरी कर ली। अब वह इस सीरीज की लखनऊ में होने वाली शूटिंग के लिए अन्य कलाकारों के साथ ही टीम के अन्य सदस्यों के साथ शामिल हो रहे हैं। वे नहीं चाहते थे कि शूटिंग के दौरान उनकी अनुपस्थिति के कारण निर्माताओं को कोई नुकसान हो, इसलिए लखनऊ में मिर्जापुर की शूटिंग शुरू करने के लिए उन्होंने लंदन के अपने पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
mirzapur
- फोटो : file photo
पंकज फिलहाल लखनऊ में मिर्जापुर के लिए शूटिंग कर रहे हैं और इसके बाद बनारस और यूपी के अन्य छोटे शहरों में भी जाएंगे।
इस संबंध में पूछे जाने पर पंकज ने कहा, “लंदन में फिल्म 83 के अपने पहले शेड्यूल को पूरा करने के बाद मैं लखनऊ पहुंचा हूं और यहां मैं अब अपनी पुरानी टीम से मिलने को लेकर काफी उत्साहित और खुश महसूस कर रहा हूं। लंदन और स्कॉटलैंड में फिल्म 83 के लिए 40 दिनों की शूटिंग करने के बाद मैं वापस लौटा हूं। वहां का वातावरण काफी ठंडा है, लेकिन लखनऊ पहुंचते ही मुझे काफी बदलाव नजर आया, क्योंकि यहां काफी गर्मी महसूस हो रही है। 83 के निर्माताओं ने मेरी स्थिति को समझते हुए अपने शेड्यूल से पहले मेरे दृश्यों को शूट किया। फिलहाल मैं दिव्येंदु शर्मा उर्फ मुन्ना के साथ अपने शॉट्स दे रहा हूं। लखनऊ के बाद मिर्जापुर की शूटिंग के लिए हम लोग बनारस जाएंगे।"