फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस खास शख्स के साथ नए घर में शिफ्ट होने जा रही हैं आलिया, 13 करोड़ में खरीदा है आलीशान फ्लैट

Sat, 20 Jul 2019 03:57 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 20 Jul 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Moving into new house see inside video here
आलिया भट्ट - फोटो : Twitter
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) लगातार हिट फिल्में देकर टॉप हीरोइनों में शुमार हो गई हैं। आलिया भट्ट अपने 6 साल के करियर में इतनी सफलता हासिल कर चुकी हैं कि वो फीस के मामले में कई सीनियर एक्ट्रेस को टक्कर दे रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि आलिया ने नया घर खरीदा है।
Alia Bhatt Moving into new house see inside video here
आलिया भट्ट - फोटो : instagram
अब एक वीडियो जारी कर आलिया ने अपने घर खरीदने और उसमें शिफ्ट होने के दौरान की यादें शेयर की हैं। अब आलिया अपने इस सपनों के घर में शिफ्ट होने जा रही हैं। इस बात की जानकारी खुद आलिया ने दी। आलिया ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है।
Alia Bhatt Moving into new house see inside video here
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में आलिया बता रही हैं कि पहली बार वह एक ऐसे घर में रहने जा रही हैं जिसे उन्होंने खुद की मेहनत से खरीदा है। वहां की एक एक चीज पर आलिया ने खुद काम किया है। लेकिन आलिया अकेले ही इस घर में नहीं रहने वालीं। उनकी बहन शाहीन भी उनके साथ होंगी। हालांकि शाहीन कुछ दिन आलिया तो कुछ दिन अपनी मां के घर स्विच होती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Moving into new house see inside video here
आलिया भट्ट

आलिया ने ये भी बताया कि उनकी बहन ने घर के इंटीरियर में उनकी बहुत मदद की है। एक-एक चीजें उन्होंने खुद ऑनलाइन ऑर्डर की हैं। आलिया इस वीडियो में बताती है कि इस घर पर पिछले 2 साल से काम कर रही थी। 

विज्ञापन
Alia Bhatt Moving into new house see inside video here
Alia Bhatt - फोटो : instagram

बता दें बीते दिनों खबर आई थी कि आलिया ने जिस घर के लिए करीब 13 करोड़ खर्च किए हैं उसकी असल कीमत 7.86 करोड़ रुपए है। यानी की आलिया ने इसके 6 करोड़ रुपए ज्यादा दिए है। इस नए फ्लैट के अलावा आलिया के पास जुहू में ही दो घर और भी हैं जो उन्होंने साल 2015 में खरीदे थे। इनमें से एक घर की कीमत 5.16 करोड़ है वहीं दूसरे घर की कीमत 3.83 करोड़ रुपए है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed