{"_id":"5cf4d200bdec22076a49b429","slug":"pankaj-tripathi-to-tiger-shroff-4-bollywood-celebrities-who-buy-new-home-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तापसी पन्नू समेत इन 5 स्टार्स ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, कीमत करोड़ों में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तापसी पन्नू समेत इन 5 स्टार्स ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, कीमत करोड़ों में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
taapsee pannu, alia and pankaj
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने मुंबई में तीन बीएचके अपार्टमेंट खरीदा है। खबरों की मानें तो तापसी के इस घर की इंटीरियर डिजाइनिंग उनकी बहन ही करेंगी। तापसी से पहले भी कई स्टार्स ने हाल ही में मुंबई में आलीशन घर खरीदा। खास बात यह है इन सभी स्टार्स ने घर मुंबई के पॉश इलाके में घर खरीदा जिनकी कीमत भी करोड़ों में हैं। जानिए ऐसे कौन से स्टार्स हैं जिन्होंने हाल ही में मुंबई में घर खरीदा।
2 of 6
Taapsee Pannu
- फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने हाल ही में मुंबई में अपना घर खरीदा। खबरों की मानें तो तापसी ने उसी बिल्डिंग में फ्लैट खरीदा है जहां पर वह पहले से रह रही थीं। सूत्रों की मानें तो जब तापसी को फ्लैट के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत इसे खरीदने का फैसला किया। कहा जा रहा है कि तापसी के घर की इंटीरियर डिजाइनिंग उनकी बहन करेंगी।
3 of 6
pankaj tripathi
- फोटो : Instagram
पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के ऐसे कलाकार हैं जिनकी पहचान आज बड़े दिग्गजों के बीच होती है। पंकज ने मुंबई के मड आइलैंड में आलीशान घर हाल ही में खरीदा है। घर खरीदने के बाद पंकज ने कहा- 'आज मैंने और मेरी वाइफ मृदला ने अपने लिए हमारा सपनों का घर खरीद लिया है। लेकिन वह दिन मैं नहीं भूला हूं, जब हम एक ही कमरे के घर में रहते थे जिसकी छत टीन की चादर थी। वह घर पटना में था। एक रात इतनी तेज बारिश आई कि तेज हवा के साथ वह हमारी टीन की चादर भी उड़ाकर ले गई। इसके बाद हम उस आसमान को देखते रह गए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Ankita Lokhande
- फोटो : Instagram
अंकिता लोखंडे ने पिछले दिनों ही फिल्म 'मणिकर्णिका' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म के बाद हाल ही में अंकिता ने मुंबई में 8 बीएचके घर खरीदा है। खबरों की मानें तो अंकिता जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी करने वाली हैं। इसी वजह से उन्होंने यह घर खरीदा है।
विज्ञापन
5 of 6
tiger shroff disha patani
- फोटो : file photo
कुछ वक्त पहले टाइगर श्रॉफ ने भी मुंबई में आलीशान घर खरीदा है। बीते कुछ वक्त से ऐसी खबरें आ रही थीं कि टाइगर मुंबई में ऐसे घर की तलाश कर रहे हैं जिसमें कम से कम 8 बेडरूम हों। अब ऐसे घर की तलाश करना मुंबई में आसान नहीं था लेकिन टाइगर की यह मुराद पूरी हो गई और वह इस घर में साल 2019 के अंत तक शिफ्ट हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक टाइगर ने यह घर मुंबई के खार में लिया है। जानकारी के मुताबिक टाइगर के इस घर को बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के भाई एलेन डिजाइन कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।