{"_id":"5cddfac8bdec22072b5a59fa","slug":"pankaj-udhas-birthday-and-priyanka-chopra-cannes-2019-entery-top-bollywood-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंकज उधास के बर्थडे से प्रियंका चोपड़ा की कान में एंट्री समेत ये हैं मनोरंजन की 5 बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पंकज उधास के बर्थडे से प्रियंका चोपड़ा की कान में एंट्री समेत ये हैं मनोरंजन की 5 बड़ी खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Fri, 17 May 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी गजलों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देने वाले वाले गायक पंकज उधास (Pankaj Udhas) का आज 17 मई को 68वां जन्मदिन है। उनका जन्म 1951 में जेतपुर (सोराष्ट्र) में हुआ था। 'घूंघट को मत खोल कि गोरी घूंघट है अनमोल..', 'चुपके-चुपके रात दिन..', 'कुछ न कहो कुछ भी न कहो..जैसी कई गजलें गाने वाले पंकज उधास आज भी बॉलीवुड फिल्म 'नाम' के एक सॉन्ग 'चिट्ठी आई है' से मशहूर हैं।
2 of 5
इसाक कैपी
- फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड अभिनेता इसाक कैपी (Isaac Kappy) ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। यूएसए टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता ने एरिजोना के फ्लैगस्टाफ के पास एक पुल से राजमार्ग पर कूदकर अपनी जान दी है। एरिजोना के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने इस दुखद घटना की जानकारी दी है। इसाक 42 साल के थे और उन्हें हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'थोर' में देखा गया था।
3 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : file
फिल्मी दुनिया से जुड़े कर्मचारियों की यूनियन FWICE यानी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी की जबर्दस्त पिटाई हुई है। तिवारी के साथ ये मारपीट सिनेमा की शूटिंग में काम करने वालों की यूनियन में एनसीपी की दखलंदाजी को मंजूरी न देने के चलते हुई बताई जाती है। पुलिस ने इस मामले में अपहरण और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कोएना मित्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
देश में हो रहे लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्विटर पोस्ट में लिखा था कि डिक्शनरी में एक नया शब्द ‘मोदीलाई’ जुड़ गया है जो कि पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रहा है। राहुल के इस पोस्ट के बाद लोगों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया था। ऐसे में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने भी राहुल के दावे को नकारते हुए कहा कि ‘मोदीलाई’ जैसा कोई शब्द नहीं है। इन सबके बीच एक बार फिर अभिनेत्री कोएना मित्रा ने राहुल पर निशाना साधा। अभिनेत्री ने राहुल के इस ट्वीट पर लिखा 'राहुल गांधी ने ऐसा करके देशवासियों को शर्मिंदगी महसूस करवाई है, उनकी हेकड़ी और मदरसा में पढ़ाई के चलते आज देशवासियों को शर्मिंदा होना पड़ा रहा है।'
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Amar Ujala
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 की शुरुआत 14 मई से हो चुकी है। फेस्टिवल में आज के दिन बॉलीवुड एक्ट्रेसेज का जलवा देखने को मिला। गौरतलब है कि बॉलीवुड की 'पद्मावती' दीपिका पादुकोण के बाद अब 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने एंट्री ली। यहां प्रियंका की खूबसूरती को देखने वाले देखते ही रह गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।