सब्सक्राइब करें

मीका सिंह की आकांक्षा पुरी संग शादी की अटकलें तेज, गुरुद्वारे में साथ बैठे वीडियो हो रहा वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 02 Apr 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
Paras Chhabra ex girlfriend Akanksha puri and singer Mika Singh about to marry video viral
मीका सिंह, आकांक्षा पुरी - फोटो : Insatagram- @akanksha8000

बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। मीका एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार सिंगर शादी को लेकर खबरों में हैं। दरअसल, साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा अकांक्षा पुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। आकांक्षा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में वो सिंगर मीका सिंह संग गुरुद्वारा में बैठी दिख रही हैं। आकांक्षा पुरी टीवी शो विघ्नहर्ता गणेश में माता पार्वती के रोल के लिए जानी जाती हैं। लोग उन्हें इस रोल में बेहद पसंद करते हैं।

Trending Videos
Paras Chhabra ex girlfriend Akanksha puri and singer Mika Singh about to marry video viral
मीका सिंह, आकांक्षा पुरी - फोटो : Insatagram- @akanksha8000

वीडियो में मीका सफेद रंग की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं आकांक्षा रेड और ग्रे कलर के सूट में नजर आ रही हैं। दोनों एक गुरूद्वारे में बैठे हुए अरदास सुन रहे हैं। मीका और आकांक्षा का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देख अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों ने शादी कर ली है। लोगों के शादी का कयास लगाने की वजह है वीडियो के साथ आकांक्षा पुरी का कैप्शन।

View this post on Instagram

A post shared by Akanksha Puri🧚♀️ (@akanksha8000)

विज्ञापन
विज्ञापन
Paras Chhabra ex girlfriend Akanksha puri and singer Mika Singh about to marry video viral
मीका सिंह, आकांक्षा पुरी - फोटो : Insatagram- @akanksha8000

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने मीका सिंह के साथ को लेकर बातें लिखी हैं। इसके साथ ही इस पोस्ट में आंकक्षा ने फैंस और करीबियों से दुआएं देने की भी अपील की है। इस पोस्ट को आकांक्षा ने मीका सिंह को टैग करते हुए एक दिल वाला इमोजी बनाया है।

Paras Chhabra ex girlfriend Akanksha puri and singer Mika Singh about to marry video viral
मीका सिंह, आकांक्षा पुरी - फोटो : Social media

पोस्ट पर अब यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है। लोग मीका से सवाल कर रहे हैं क्या आपने शादी कर ली है? वहीं एक ने अभिनेत्री को लिखा है कि आपने तो पारस छाबड़ा को सदमा दे दिया। वहीं, काफी लोग मीका सिंह और अकांक्षा पुरी को बधाई भी दे रहे हैं। कुछ लोग इसे अप्रैल फूल मान रहे हैं। अब इस पोस्ट की क्या सच्चाई है ये तो अभिनेत्री आकांक्षा और मीका ही जानते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Mika Singh (@mikasingh)

विज्ञापन
Paras Chhabra ex girlfriend Akanksha puri and singer Mika Singh about to marry video viral
Akanksha Puri and Paras - फोटो : instagram

बता दें कि साल 2019 में आकांक्ष पुरी का नाम ‘बिग बॉस-13’ फेम पारस छाबड़ा की वजह से चर्चा में आया था। आकांक्षा पुरी पारस की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। पारस जब शो में गए थे तब आकांक्षा और वो एक दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन बाहर आने के बाद दोनों अलग हो गए। अब पारस का नाम अक्सर माहिरा शर्मा के साथ जोड़ा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed