{"_id":"5fcb8ad026dd2728101d252f","slug":"paresh-rawal-says-varun-dhawan-sara-ali-khan-starrer-coolie-no-1-is-family-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘कुली नंबर वन’ को परेश रावल ने बताया पारिवारिक फिल्म, ओटीटी की फूहड़ सामग्री पर साधा निशाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘कुली नंबर वन’ को परेश रावल ने बताया पारिवारिक फिल्म, ओटीटी की फूहड़ सामग्री पर साधा निशाना
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 05 Dec 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
परेश रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चर्चित अभिनेता परेश रावल के सामने बतौर कलाकार इतनी बड़ी कसौटी शायद पहली बार आ रही है। वह डेविड धवन की 45वीं फिल्म ‘कुली नंबर वन’ में वह किरदार निभाने जा रहे हैं, जो 25 साल पहले रिलीज हुई ओरिजनल फिल्म ‘कुली नंबर वन’ में कादर खान ने निभाया था। परेश रावल ने दावा किया है कि फिल्म ‘कुली नंबर वन’ संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन चित्र है और इसे देखते समय परिवार को असहज स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा।
2 of 6
परेश रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
परेश रावल ने पहले तो निशाना उस सामग्री पर साधा है जिसकी देश में ओटीटी के आगमन के बाद भरमार हो गई। ज्यादातर फिल्मों और वेब सीरीजों में कामुक दृश्यों और कॉमेडी में भोंडेपन की भरमार देख परेश परेशान हैं। उनका कहना है कि आजकल की फिल्मों में दिखाए जाने वाले कामुक दृश्यों और फूहड़ कॉमेडी से वह इत्तेफाक नहीं रखते हैं और इस तरह के काम से उन्होंने हमेशा अपने आप को अलग रखा है।
3 of 6
परेश रावल
- फोटो : ट्विटर
परेश रावल हिंदी फिल्मों के एक बेहतरीन अभिनेता रहे हैं जिन्हें 'हंगामा', 'हेरा फेरी', 'वेलकम' जैसी फिल्मों में कॉमेडी किरदारों के लिए भी बहुत पसंद किया जाता है। आजकल की कॉमेडी पर परेश रावल ने कहा, 'एक किरदार को निभाकर दर्शकों को हंसाने के चक्कर में अपने पिछले किरदारों का बलिदान नहीं करना चाहिए। फूहड़ किस्म की जो कॉमेडी है, उससे मैं नफरत करता हूं और हमेशा उससे अलग ही रहा हूं। अच्छी बात यह है कि इस तरह की कॉमेडी किरदारों को लेकर मेरे पास कभी कोई फिल्मकार आया भी नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Coolie No 1
- फोटो : instagram
परेश रावल इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही फिल्म 'कुली नंबर 1' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन और सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। परेश रावल ने कहा है कि देश में लोगों को इस समय एक अच्छी कॉमेडी की बहुत जरूरत है क्योंकि वर्ष 2020 बहुत भयानक गुजरा है। ऐसे में 'कुली नंबर 1' लोगों को पारिवारिक रूप से हंसाने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
5 of 6
अक्षय कुमार और परेश रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
परेश रावल ने आजकल की फिल्में और वेब सीरीजों में होने वाले कामुक दृश्यों को भी बुरा बताया। उनका मानना है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्मों को पूरे परिवार के साथ बैठकर देखा ही नहीं जा सकता। परेश कहते हैं, 'किसी फिल्म को अगर पूरे परिवार के साथ बैठकर देखा जाए तो आजकल पता ही नहीं रहता कि कब न्यूड सीन शुरू हो जाए? या फिर कब कोई कलाकार गाली गलौज करना शुरू कर दे? लेकिन, 'कुली नंबर 1' के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। जब यह फिल्म चल रही होगी तो परिवार का कोई भी सदस्य टीवी छोड़कर बाहर नहीं निकलेगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।