सब्सक्राइब करें

ऋषि कपूर की अधूरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' को पूरा करेंगे ये अभिनेता, बन रही रिलीज करने की योजना

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 16 Jan 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
Paresh Rawal will finish the last incomplete film of Late Rishi Kapoor Sharmaji Namkin
rishi kapoor - फोटो : social media

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को अंतिम बार पर्दे पर देखने की इच्छा उनके प्रशंसकों की काफी दिन से अधूरी है क्योंकि ऋषि कपूर अपनी अंतिम फिल्म 'शर्माजी नमकीन' को अधूरी छोड़कर ही इस दुनिया को अलविदा कह गए। काफी दिनों से अधूरी रही अब इस फिल्म को पूरा करने का वक्त आ गया है। फिल्म के निर्माताओं ने फैसला कर लिया है कि वह इस फिल्म को अब मशहूर अभिनेता परेश रावल से पूरी करवाएंगे। 

Trending Videos
Paresh Rawal will finish the last incomplete film of Late Rishi Kapoor Sharmaji Namkin
ऋषि कपूर, परेश रावल - फोटो : Instagram

जब पिछले साल 30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने 67 साल की उम्र में  दम तोड़ा तब सारा सिने जगत शोक में डूब गया था। उधर एक सवाल फिल्मकारों के दिमाग में यह भी चल रहा था कि अब उनकी अधूरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' को पूरा कौन करेगा? तब से तो मामला हवा हवाई रहा जिसमें बताया गया कि निर्माता ऋषि कपूर की कमी स्पेशल इफेक्ट्स और वीएफएक्स के जरिए पूरी करेंगे। लेकिन, अब तय हो गया है कि ऋषि कपूर की बची भूमिका को परेश रावल निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Paresh Rawal will finish the last incomplete film of Late Rishi Kapoor Sharmaji Namkin
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : file photo

हितेश भाटिया के निर्देशन में फिल्म 'शर्माजी नमकीन' की ज्यादातर शूटिंग लॉकडाउन से पहले ही पूरी हो गई थी। अगर देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन न हुआ होता तो यह फिल्म पूरी भी होती और सिनेमाघरों में रिलीज भी हो गई होती! लेकिन, लॉकडाउन हुआ और मनोरंजन का काम भी रुक गया। इसी दौरान ऋषि कपूर की तबीयत ज्यादा खराब हुई और ल्यूकेमिया की लंबी बीमारी से जूझ रहे अभिनेता ऋषि कपूर 30 अप्रैल को दुनिया से अलविदा हो गए।

Paresh Rawal will finish the last incomplete film of Late Rishi Kapoor Sharmaji Namkin
परेश रावल - फोटो : Twitter

फिल्म 'शर्माजी नमकीन' का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले हो रहा है। निर्माताओं ने ऋषि कपूर की जगह परेश रावल को लिया है जो बहुत ही जल्द ऋषि के बचे हुए काम को पूरा कर देंगे। सूत्रों ने बताया है कि जब निर्माताओं ने परेश रावल से बात की तो परेश ने बिना कुछ ज्यादा सोचे समझे तुरंत हां कह दी। अब जल्द ही वह अपना काम शुरू कर देंगे क्योंकि निर्माताओं ने फैसला ले लिया है कि वह इस फिल्म को ऋषि कपूर के जन्मदिन यानी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे।

विज्ञापन
Paresh Rawal will finish the last incomplete film of Late Rishi Kapoor Sharmaji Namkin
शर्माजी नमकीन - फोटो : Instagram

फिल्म 'शर्माजी नमकीन' का निर्देशन हितेश भाटिया कर रहे हैं और इसमें ऋषि कपूर, परेश रावल के अलावा जूही चावला भी मुख्य भूमिका में हैं। जूही चावला और ऋषि कपूर को इससे पहले 'बोल राधा बोल', 'इना मीना डीका', 'दरार' जैसी फिल्मों में एक साथ देखा जा चुका है। अब तक ऋषि कपूर की पर्दे पर रिलीज हुई अंतिम फिल्म वर्ष 2019 में आई 'द बॉडी' है जिसमें वह इमरान हाशमी, वेदिका, शोभिता धुलिपाला के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed