फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिणीति को जूता चुराई रस्म में नहीं मिले 5 लाख रुपए, फिर निक ने ऐसा क्या दिया कि रह गईं दंग

Wed, 05 Dec 2018 04:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Dec 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
parineeti chopra gives clarification about shoe hidden ritual says nick jonas shocked me
priyanka nick - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी शादी को प्राइवेट रखा लेकिन फैंस जानना चाहते हैं कि इस रॉयल वेडिंग में क्या-क्या हुआ । मीडिया रिपोर्ट्स में प्रियंका-निक की वेडिंग को लेकर कई खुलासे हुए । जब तस्वीरें सामने आईं तो लोगों को यकीन हो गया कि बॉलीवुड में आज तक इतनी भव्य शादी नहीं हुई । 
parineeti chopra gives clarification about shoe hidden ritual says nick jonas shocked me
priyanka nick - फोटो : amar ujala
इस शादी में शामिल होने के लिए 200 से ज्यादा लोग पहुंचे थे । 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति से शादी हुई । इसके बाद 2 दिसंबर को हिंदू रिवाज से प्रियंका-निक ने सात फेरे लिए । दोनों रीतियों की शादी के रिचुअल को भव्य तरीके से किया गया । हाल ही में जूता चुराई रस्म को लेकर भी खबर आई थी । 
parineeti chopra gives clarification about shoe hidden ritual says nick jonas shocked me
priyanka
खबर के अनुसार, निक की इकलौती साली परिणीति चोपड़ा ने उनके जूते चुराए थे । इस रस्म में निक ने जूते वापस लेने के लिए परि को 5 लाख रुपए दिए । ये खबर देखते ही देखते वायरल हो गई । अब इस खबर पर परिणीति चोपड़ा ने सफाई दी है । उन्होंने कहा कि ये खबर गलत हैं । 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
parineeti chopra gives clarification about shoe hidden ritual says nick jonas shocked me
priyanka chopra - फोटो : amar ujala
परि ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'जो भी लोग जूता छिपाई में मिले पैसों पर अटकलें लगा रहे हैं- आपको कुछ नहीं पता है । बस यही कह सकती हूं कि आप लोग गलत हैं । हाहाहा । निक उससे ज्यादा क्रेजी थे । कोई शब्द नहीं हैं । निक ने हमें शॉक्ड कर दिया।' इस नोट के साथ परि ने निक को टैग भी किया है । 
विज्ञापन
parineeti chopra gives clarification about shoe hidden ritual says nick jonas shocked me
priyanka chopra - फोटो : instagram
परिणीति के इस ट्वीट से अंदाजा लगता है कि निक ने उन्हें 5 लाख से भी ज्यादा अमाउंट दिया है । इसकी वजह से एक्ट्रेस शॉक्ड हो गई हैं । बता दें कि परिणीति ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो निक से जूता चुराई में 37 करोड़ रुपए मांगेंगी। वहीं निक ने जवाब देते हुए कहा था कि वो इसका डबल देंगे । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed